Breaking News in Primes

साक्षात्कार के दौरान पूजा भट्ट के आरोपों पर सवाल पूछे जाने पर रणवीर शौरी नाराज हुए

0 22

रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का फिनाले हो गया है और सना मकबूल के हाथों में ट्रॉफी और वो 25 लाख रुपये भी चले गए हैं, जिसे रणवीर शौरी जीतना चाहते थे। वह टॉप 3 में आए लेकिन शो के विनर नहीं बन सके। ग्रैंड फिनाले के बाद एक्टर ने इंटरव्यूज दिए। इसमें पूजा भट्ट से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उनसे पूजा भट्ट के लगाए आरोपों पर रिएक्ट किया है।

दरअसल, पूजा भट्ट और रणवीर शौरी एक वक्त रिलेशनशिप में थे और कुछ सालों की डेटिंग के बाद, वो दोनों बुरी तरह अलग हो गए थे। पूजा ने एक्टर पर नशा करने और बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया था। अब एक्टर ने हाल ही में आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। रणवीर शौरी ने ‘गल्लाटा इंडिया’ के साथ बातचीत की। यहां उन्होंने खुद पर लगे घरेलू हिंसा के आरोपों पर काफी कुछ कहा है।

इंटरव्यू लेने वाले पर भड़क गए रणवीर शौरी

रणवीर शौरी को बताया गया कि कुछ लोगों ने उनके सफर में उनका साथ दिया। लेकिन कुछ ने महिलाओं के प्रति उनके व्यवहार को लेकर आलोचना भी की। इस पर रणवीर भड़क गए और पूछा कि किसने दावा किया है कि वह महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। इस इंटरव्यू में ये भी जिक्र किया गया कि कैसे रणवीर अक्सर कहते थे कि वह इंडस्ट्री के एक गैंग का शिकार हुए और कुछ ने तो उन पर शारीरिक हिंसा का भी आरोप लगाया। जब एक्टर ने पूछा कि ये सब किसने कहा है तो उन्हें पूजा भट्ट का नाम बताया गया। तो वह गुस्सा हो गए और वहां से जाने की बात कहने लगे।

रणवीर शौरी ने लाइफ के सबसे बड़े ‘स्कैंडल’ खुलासा किया था

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के एक एपिसोड में रणवीर शौरी ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े ‘स्कैंडल’ के बारे में बात की थी। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया था। लेकिन बताया कि एक एक्ट्रेस के साथ उनका रिश्ता उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा स्कैंडल था। उसी के बारे में बात करते हुए, रणवीर ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें इसके बाद अमेरिका जाना पड़ा और फिर उन्होंने अपने भाई से पैसे उधार लेकर छह महीने के लिए एक्टिंग कोर्स में दाखिला लिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!