Breaking News in Primes

अंबानी और अडानी को जोरदार झटका! एक ही दिन में डूबे हजारों करोड़ रुपये, जानें किसे हुआ ज्यादा नुकसान

0 24

मुम्बई

 शेयर मार्केट में सोमवार को आई गिरावट के कारण देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति काफी गिर गई। दोनों की संपत्ति को एक ही दिन में लाखों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के टॉप 20 अमीरों में से सिर्फ एक को छोड़कर 19 की संपत्ति में गिरावट आई है। दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11वें और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 12वें नंबर पर हैं।

कितनी कम हुई मुकेश अंबानी की दौलत?
ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्ति एक ही दिन में 3.95 बिलियन डॉलर (करीब 33 हजार करोड़ रुपये) कम हो गई। इस कमी के साथ मुकेश अंबानी की संपत्ति 109 बिलियन डॉलर रह गई है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को शेयर मार्केट में गिरावट के कारण मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री को भी भारी नुकसान हुआ। सोमवार को रिलांयस इंडस्ट्री के शेयरों में 3.40 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई थी। इस गिरावट के साथ कंपनी को करीब 70 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

अडानी की दौलत इतनी हुई कम
मार्केट में गिरावट के कारण गौतम अडानी की दौलत पर भी काफी असर पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार अडानी की संपत्ति में एक ही दिन में 6.31 बिलियन डॉलर (करीब 53 हजार करोड़ रुपये) की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ अडानी की संपत्ति 104 बिलियन डॉलर रह गई है। सोमवार को मार्केट में गिरावट का असर अडानी की कंपनियों पर भी पड़ा। अडानी ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों में 6 फीसदी तक की गिरावट आई थी। इनमें अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पावर आदि शामिल हैं।

जेफ बेजोस को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
मार्केट में गिरावट का सबसे ज्यादा असर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की दौलत पर पड़ा। बेजोस की दौलत एक दिन में 6.66 बिलियन डॉलर (56 हजार करोड़ रुपये) कम हो गई। इस नुकसान के बाद बेजोस की दौलत 185 बिलियन डॉलर रह गई है। बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। पहले नंबर पर टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क हैं। इनकी संपत्ति 228 बिलियन डॉलर है।

आज ऐसी है स्थिति
मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती करीब एक घंटे में ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1.50 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई। इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 2942 रुपये पर है। वहीं अडानी ग्रुप की भी लगभग सभी कंपनियों के शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में करीब 3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!