Breaking News in Primes

गौतम अडानी के फ्रीज हो गए ₹26,01,83,77,500! आ गया ग्रुप का जवाब, क्या है शेयरों का हाल?

0 21

नई दिल्ली
 अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारत के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी पर एक और खुलासा किया है। उसका दावा किया है कि स्विस अधिकारियों ने अडानी ग्रुप के स्विस खातों में जमा $31 करोड़ से अधिक राशि को फ्रीज कर दिया है। हिंडनबर्ग का कहना है कि स्विस क्रिमिनल कोर्ट के रेकॉर्ड्स में यह बात सामने आई है। शॉर्ट सेलिंग कंपनी का दावा है कि स्विट्जरलैंड में अडानी के खिलाफ 2021 से मनी लॉन्ड्रिंग और जालसाजी की जांच चल रही है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।

हालांकि अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग के आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। ग्रुप का कहना है कि उसका विदेशी होल्डिंग स्ट्रक्चर पूरी तरह से पारदर्शी, इसका पूरी तरह से खुलासा किया गया है और यह उन देशों के कानूनों के मुताबिक है। अडानी ग्रुप का कहना है कि वह किसी भी स्विस अदालती कार्यवाही में शामिल नहीं हैं। कोर्ट के दस्तावेजों में ग्रुप की किसी भी कंपनी के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है। साथ ही ग्रुप को किसी भी तरह के स्पष्टीकरण के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला है।

शेयरों का हाल

पिछले साल जनवरी में हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप पर शेयरों की कीमत में हेरफेर समेत कई तरह की गड़बड़ियों के आरोप लगाए गए थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया था लेकिन इससे ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। हालांकि अब काफी हद तक अडानी ग्रुप के शेयर उस सुनामी से उबर चुके हैं। लेकिन अब एक बार फिर हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अडानी ग्रुप के शेयरों में मिलाजुला रुख दिखाई दे रहा है। ग्रुप की दस लिस्टेड कंपनियों में से छह में मामूली गिरावट आई है जबकि चार शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!