Breaking News in Primes

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में ₹1,36,12,91,67,000 करोड़ की गिरावट

0 88

मुंबई
घरेलू शेयर मार्केट में इस पूरे हफ्ते गिरावट रही। इस दौरान सेंसेक्स में 4,000 अंक से अधिक गिरावट रही और निवेशकों के 16 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। शुक्रवार की गिरावट से देश के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 1.62 अरब डॉलर यानी करीब 13,612 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 105 अरब डॉलर रह गई है। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 14वें नंबर और एशिया में पहले नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 8.93 अरब डॉलर की तेजी आई।

इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 94.2 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और वह 18वें नंबर पर खिसक गए हैं। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 99.5 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 15.2 अरब डॉलर की तेजी आई है। दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट की फाउंडर वॉल्टन फैमिली की तीन सदस्यों की नेटवर्थ अब अडानी से ज्यादा हो गई है। इनमें जिम वॉल्टन (103 अरब डॉलर), रॉब वॉल्टन (100 अरब डॉलर) और एलिस वॉल्टन (100 अरब डॉलर) शामिल हैं।

कौन-कौन हैं टॉप 10 में

अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को काफी तेजी रही। इससे वहां के रईसों की नेटवर्थ में काफी तेजी रही। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 6.73 अरब डॉलर की तेजी रही। वह 263 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। मार्क जकरबर्ग 211 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे और जेफ बेजोस (209 अरब डॉलर) तीसरे नंबर पर हैं। बर्नार्ड अरनॉल्ट ($193 अरब) चौथे, लैरी एलिसन ($183 अरब) पांचवें, बिल गेट्स ($161 अरब) छठे, लैरी पेज ($151 अरब) सातवें, वॉरेन बफे ($146 अरब) आठवें, स्टीव बाल्मर ($145 अरब) नौवें और सर्गेई ब्रिन ($142 अरब) दसवें नंबर पर हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!