Breaking News in Primes

मध्य प्रदेश के सीधी में जगदंबा की मूर्ति सहित मंदिर गायब, जेसीबी से खोदकर ले गए चोर

0 99

*मध्य प्रदेश के सीधी में जगदंबा की मूर्ति सहित मंदिर गायब, जेसीबी से खोदकर ले गए चोर*

सीधी। सीधी में आदिवासी अंचल कुसमी के बीच जंगल में आस्था का केंद्र तुर्रानाथ धाम स्थित था। हजारों साल पुराना मां जगदंबा का मंदिर बना हुआ था। नवरात्र के पहले ही दिन मां जगदंबा की मूर्ति तो मूर्ति मंदिर ही चोरों ने उखाड़ दिया।

 

*मंदिर के पास पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई*

नवरात्र के पहले दिन जब माता का दर्शन करने श्रद्धालु मंदिर के पास पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। माता की मूर्ति ही नहीं मंदिर भी गायब हो गया उसे जेसीबी से खोदकर चोर उठाकर ले गए। क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी को इसकी सूचना दी गई जहां मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

*वन विभाग को नहीं पता*

 

कहने को तो वन विभाग के कर्मचारी हमेशा वन के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करते हैं। लेकिन वन विभाग की टीम को इसके बारे में कोई सूचना ही नहीं है। जंगल के बीचों-बीच बना यह मंदिर आस्था का केंद्र था जो हजारों साल पुराना बताया गया है।

 

*कर्मचारियों को इस बात की अभी तक भनक नहीं*

 

वन विभाग के कर्मचारियों को इस बात की अभी तक भनक नहीं है। सुबह से लेकर दोपहर तक में सभी लोग वहां मौजूद रहे हैं लेकिन वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर यह देखने तक नहीं आया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!