Breaking News in Primes

प्रभारी कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस के दिए निर्देश

0 62

शहडोल से गणेश केवट की रिपोर्ट

 

प्रभारी कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस के दिए निर्देश

 

कमिश्नर ने प्राथमिक शाला व आंगनवाड़ी केंद्र खुशरवाह का किया निरीक्षण

शहडोल 28 सितंबर 2024 प्रभारी कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने आज जनपद पंचायत जयसिंहनगर के शासकीय प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र खुशरवाह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला खुशरवाह में पदस्थ शिक्षक सोमनाथ सिंह को अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने व दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए। प्रभारी कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला खुशरवाह में विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी का भी अनलोकन किया, जिसमें पाया गया कि 36 विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थी ही उपस्थित पाए गए, जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला खुशरवाह की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं 10 दिवस के भीतर सुधरवाना सुनिश्चित करें।

 

इसी प्रकार प्रभारी कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने आंगनबाड़ी केंद्र खुशरवाह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कार्यों में लापरवाही बरतने पर नोटिस देने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभारी कमिश्नर ने आंगनबाड़ी केंद्र में दी जा रही संदर्भ सेवाओं व बच्चो के टिका कारण के संबंध में भी जानकारी ली।

 

निरीक्षण के दौरान अनु विभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा, तहसीलदार श्रीमती सुषमा धुर्वे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!