Breaking News in Primes

त्रयंबकेश स्मृति न्यास सीधी खण्ड मझौली के तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित।

0 300

त्रयंबकेश स्मृति न्यास सीधी खण्ड मझौली के तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित।

 

लोगों ने बढ चढ कर लिया रक्तदान महादान के तर्ज पर 46यूनिट ब्लड हुआं डोनेट।

 

*सीधी /मझौली*

 

त्रयंबकेश स्मृति न्यास सीधी जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक प्रकल्प है के तत्वाधान में28 अगस्त बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर समाजसेवियों के साथ अधिकारी कर्मचारी तथा पत्रकारों ने बढ़ चढ़ कर भाग लेकर रक्तदान किया जहां पर 46 यूनिट रक्त डोनेट किया गया। बता दें कि यह शिविर ब्लड बैंक प्रभारी सीधी डॉ.अमन सिंह चंदेल के नेतृत्व, तथा मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सदस्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राकेश तिवारी की सहयोगात्मक भूमिका में समय से संपन्न की गई शुरुआती दौर में तो ऐसा लग रहा था की चार छह यूनिट तक ही पहुंच पाएगा लेकिन डॉक्टर राकेश तिवारी, तथा उनके शुभचिंतक सामाजिक कार्यकर्ता एवं आजीविका मिशन प्रबंधक मझौली चंद्रकांत सिंह जिन्होंने शुरुआती दौर में ही शिविर में पहुंचे रक्तदान करते हुए मीडिया के माध्यम से लोगों तक संदेश पहुंचा इस संदेश का असर इतना हुआ कि जैसे ही लोक निर्माण विभाग ईई हिमांशु तिवारी को जानकारी हुई वे अपने शुभचिंतकों के साथ मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे रक्तदान कर लोगों को संदेश देते हुए अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की जैसे ही यह संदेश सोशल मीडिया में वायरल हुआ क्षेत्र के सामाजिक संगठन के लोगों के साथ विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा पत्रकार बढ़ चढ़कर भाग लिए और रक्तदान महादान के उद्देश्य से उत्साह के साथ रक्तदान किये जहां पर 46यूनिट रक्त दान के रूप में ब्लड बैंक सीधी में जमा हुआ। डॉ राकेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अस्पताल में हर वक्त खून की जरूरत पड़ती है जिसे पूर्ति करने के लिए समय-समय पर मेरे द्वारा सामाजिक संगठनों से संपर्क कर रक्तदान शिविर आयोजन के लिए प्रेरित किया जा रहा है आज त्र्यंबकेश स्मृति न्यास सीधी जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक प्रकल्प है के द्वारा आयोजित किया गया है जिसमें लगभग आधा सैकड़ा 46 लोगों ने रक्तदान किया गया है। जिससे 46 यूनिट खून एकत्रित किया गया है। शिविर समय दोपहर 12 बजे दोपहर से शुरू हुआ और देर शाम तक चला। मैं रक्तदान दाताओं , तथा रक्तदान करने के लिए सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों कर्मचारियों सामाजिक कार्यकर्ताओ पत्रकार बंधुओ एवं लोगों को तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व शुक्रिया व्यक्त करता। साथ ही आशा और उम्मीद जताता की इसी तरह आगे भी सभी का सहयोग मिलता रहे।

रक्तदान करने वालों में हिमांशु तिवारी लोक निर्माण विभाग ईई संभाग सीधी, केदार परौहा चौकी प्रभारी माडवास,

चंद्रकांत सिंह प्रबंधक आजीविका मिशन मझौली, अमरीश गुप्ता शिक्षक, पवन गुप्ता चदौहीडोल, मनीष कुमार साकेत, डांगा प्रदीप कुमार सोनी मझौली, स्वास्थ्य विभाग, पत्रकार शैलेंद्र दहिया, अमित मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता ,संघ संगठन सदस्य पदाधिकारियों में प्रवेश गुप्ता कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

प्रबल सिंह गहरवार, पंकज शर्मा, विकास सिंह गहरबार, रोहित तिवारी, विनय गुप्ता,अमन तोमर,मनोज कोरी,अजीत कुमार चतुर्वेदी, मोहित रजक,दशरथ केवट,अनिल गुप्ता, पंकज सोनी,मोनू कुशवाहा, हीरामणि गुप्ता,आर्यन द्विवेदी, गोविंद वि. विवेकानंद शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी,अतुल शर्मा, राघवेंद्र द्विवेदी, पंकज तिवारी, प्रवेश शुक्ला, विक्रम सिंह, रवि जायसवाल, राम शिरोमणि तिवारी,रविराज साहू, शुभम मिश्रा, मनीष प्रधान, लवकेश सिंह ,अभिरव साहू,निलय मिश्रा, राजेंद्र साहू,ज्ञानेंद्र सिंह, राकेश पटेल आदि शामिल रहे। शरीर में

रक्तदान शिविर का शुभारंभ तहसीलदार दशरथ सिंह,ट्रेनी तहसीलदार आशीष मिश्रा, डां अमन सिंह ब्लड बैंक प्रभारी,खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पी एल सागर,चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश तिवारी के उपस्थिति में किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!