Breaking News in Primes

अचानक लाडली बहनों के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ यादव और बंधवाई राखी

0 441

लोकेशन उज्जैन

रिपोर्टर प्रकाश राणावत

 

अचानक लाडली बहनों के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ यादव और बंधवाई राखी

 

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अपने भैया मोहन को अपने घर पाकर भाव विभोर हुई बहनें

 

उज्जैन / मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रक्षाबंधन के अवसर पर अचानक नागदा में बादीपुरा आजादपुर स्थित लाड़ली बहन आशा बौरासी के निवास पर पहुंचे। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अपने भैया मुख्यमंत्री डॉ यादव को अपने घर की चौखट पर पाकर लाड़ली बहना श्रीमती आशा बौरासी और श्रीमती अनीता बौरासी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठें। मुख्यमंत्री डॉ यादव का लाडली बहनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

 

साथ ही पढ़िए इस ख़बर को

“मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्य सेवक हूं” :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

 

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बहनों को उपहार भेंट करते हुए लाड़ली बहना की राशि प्राप्त होने की जानकारी भी ली। जिस पर बहनों ने सहर्ष खाते में राशी आने की बात बताते हुए उन्हें 1250 रुपए की राशि के अलावा शगुन की 250 रुपए की राशि देने के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लीलाबाई के निवास पर भी पहुंचे रक्षासूत्र बंधवाया और उपहार भेंट किया। उन्होंने लीलाबाई के निवास पर 8 माह के नन्हे यश को गोदी में उठाकर दुलार भी किया। इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक नागदा डॉ तेज बहादुर सिंह चौहान, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

और आगे देखें इस ख़बर को 

प्रदेश में काम पर लौटे अधिकतर डॉक्टर, बंगाल में हड़ताल जारी; बिहार में OPD ठप

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव आज रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने नागदा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव के नागदा आगमन पर बादीपुरा -आजादपुर क्षेत्र की बहनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और राखी बांधी। बहनों के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बहनों के निवास पर जाकर राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों और बेटियों के साथ सेल्फी भी ली।

 

लेटेस्ट खबरे primes tv news पर 

भोपाल में आज से होगा विश्व के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव का शुभारंभ, सभी धर्मों, सभी वर्गों की बहनें लेंगी हिस्सा

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!