Breaking News in Primes

कोलकाता की घटना को लेकर एबीवीपी ने मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का फूंका पुतला

0 293

कोलकाता की घटना को लेकर एबीवीपी ने मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का फूंका पुतला

 

लोकेशन – इंदरगढ़ ज़िला दतिया 

रिपोर्ट = आशीष मिश्रा 

 

दतिया जिले के नगर इंदरगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कल शनिवार शाम 5 बजे कलकत्ता की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का फूंका पुतला,विरोध प्रदर्शन में की नारेबाजी,एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी डॉक्टरों की हड़ताल के द्वारा मांगों का पूरी तरह से समर्थन किया। यह विरोध प्रदर्शन ९ अगस्त २०२४ को कोलकाता के आर जी मेडिकल कॉलेज में एक द्वितीय वर्ष की स्नातकोत्तर छात्रा ३१ वर्षीय महिला चिकित्सक के साथ ड्यूटी के दौरान कार्यस्थल पर हुए बलात्कार और हत्या के संबंध में किया जा रहा है।एबीवीपी की ये मांग है कि चिकित्सकों के साथ होने वाले अभद्र व्यवहार के खिलाफ सख्त कार्यवाही और कड़ी सज़ा के लिए एक विशेष कानून बनाया जाए। ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए साफ सुथरे ड्यूटी रूम जिसमें शौचालय की व्यवस्था हो और जिसमें आम जनता के लिए प्रवेश वर्जित हो।

 

साथ ही पढ़िए इस ख़बर को 

मध्यप्रदेश में अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, मुखबिरों को जानिए क्या है पूरा मामला

सरकार देश में महिलाओं पर हो रहे इस तरह के अत्याचारों पर रोक लगाए,और कड़े नियम भी लागू करे,जिससे महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।

पुतला दहन में नगर अध्यक्ष आंशिक गुप्ता ,भाग सयोजक दीपक कुशवाह, नगर उपाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा ,नगर उपाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ,नगर मंत्री सुमित सेन प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य,नगर सह मंत्री ध्रुव नीखरा ,नगर सह मंत्री हेमा गुप्ता,नगर सह मंत्री हरिओम कुशवाहा, नगर सह मंत्री अंजली खेमरिया,सोसल मीडिया प्रमुख विवेक सेन,नगर ,कार्यकारणी सदस्य कशिश योगी, SFD प्रमुख साहिल श्रीवास्तव ,SFS प्रमुख दीपेंद्र सिंह यादव,महा विद्यालय प्रमुख चिराग गुप्ता ,आयुष विश्वकर्मा ,अजय गुर्जर, आयुष पाठक, रानू कुशवाहा,चंदू कुशवाहा ,राहुल जाट,विजय सोनी, अभय झा प्रखर खरे आदि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

 

और आगे देखें इस ख़बर को 

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ की तर्ज पर शुरू होगा ‘किसान की बात’ : शिवराज सिंह चौहान

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!