Breaking News in Primes

स्वतंत्रता की शताब्दी पर विश्वमंच पर सिरमौर होगा भारत : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

0 126

भोपाल
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने मंगलवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। मंत्री परमार ने कहा कि पूर्वजों के बलिदान और बड़े संघर्षों के बाद लगभग 200 सालों की लंबी गुलामी की जंजीरों को तोड़कर, 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत स्वतंत्र हुआ था। परमार ने कहा कि देशवासियों ने स्वतंत्रता के साथ-साथ देश का विभाजन भी देखा है, अपने अखंड राष्ट्र को खंडित होते हुए भी देखा है। हमारे देश के लोग नहीं चाहते थे, फिर भी अखंड भारत का विभाजन हुआ।

उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि राष्ट्र ध्वज तिरंगा हमारा गर्व, गौरव और अभिमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे देश में उत्साह के साथ देशभक्ति की सर्वव्यापी लहर है। तिरंगा यात्रा को लेकर जन-जन में जो अद्भुत उत्साह और उमंग है, वह राष्ट्र के प्रति प्रेम, सम्मान एवं देश भक्ति को दर्शाता है। परमार ने कहा कि तिरंगा रैली यात्रा में सहभागिता का उद्देश्य निश्चित रूप से पूरा होगा। उन्होंने विद्यार्थियों, आमजनों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से घरों में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा लगाने की अपील भी की। परमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा से जन-जागरण और राष्ट्र प्रेम के भाव का संचार हो रहा है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता कर रहे सभी जनों को शुभकामनाएं एवं धन्यवाद भी ज्ञापित किया। परमार ने कहा कि सभी लोग अपने अपने घरों में पूर्ण सम्मान के साथ तिरंगा लगाएं। परमार ने कहा कि हर घर तिरंगे की यह आवाज मात्र भारत में नहीं, बल्कि विश्व मंच पर पहुंचेगी और हमारे भारत की एकता और सामर्थ्य से परिचय कराएगी।

मंत्री परमार ने कहा कि भारत को सर्वशक्तिशाली और विश्व में सिरमौर बनाने के संकल्प को साकार करने में सभी की सहभागिता आवश्यक है। इजराइल जैसे छोटे देश के नागरिकों ने राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखकर अपने देश को शक्तिशाली बनाकर विश्वमंच पर स्थापित किया है। हमारे देश के हर विद्यार्थी, हर नागरिक को राष्ट्र प्रथम के भाव को अंगीकार कर भारत को सर्व शक्तिशाली बनाने के संकल्प में सहभागिता करनी होगी। भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में हर दिन विकासपथ पर आगे बढ़ रहा है, उन्नति कर रहा है। विश्व भर के लोग भारत की ओर देख रहे हैं, भारत का अनुसरण करना चाहते हैं। वर्ष 2047 में जब स्वतंत्रता के 100 साल पूरे करेंगे, तब सम्पूर्ण रूप से विकसित होकर भारत विश्वगुरु के रूप में स्थापित होने की संकल्पना साकार होगी। ऐसे शक्तिशाली भारत के निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बबीता परमार, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, अशोक नायक, विजय सिंह बैस, देवेंद्र तिवारी, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष आलोक खन्ना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!