Breaking News in Primes

किरंदुल महिला मोर्चा ने किया सावन झूला कार्यक्रम का भव्य आयोजन

0 175

किरंदुल महिला मोर्चा ने किया सावन झूला कार्यक्रम का भव्य आयोजन

किरंदुल- नगर में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा स्थानीय अम्बेडकर भवन में हरेली तीज के अवसर पर रविवार को सावन झूला कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें किरंदुल की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम श्री राधाकृष्ण के प्रतिमा को झूला में रखकर झुलाया गया तथा पूजा अर्चना के बाद का कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसके बाद मातृशक्तियों ने भी सावन झूला का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष शालिनी कर्मा, रिंकू राजवंशी, मीरा तिवारी, सुनीता साहू, कोड़ेनार सरपंच मीना मंडावी, कमला साहू, सरस्वती डेहरिया, गीता घोष एवम महिला मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा द्वारा श्रमजीवी पत्रकार संघ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उनके आमंत्रण पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष आजाद सक्सेना, संयोजक राजेंद्र सक्सेना, शेखर दत्ता, रामकृष्ण बैरागी कार्यक्रम में मौजूद थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!