Breaking News in Primes

सागर में दीवार गिरी, 8 बच्चों की मौत, पार्थिव शिवलिंग बनाने के दौरान हादसा, 4 बच्चे घायल

0 102

सागर

सागर जिले के शाहपुर में मकान की दीवार गिरने से 8 बच्चों की मौत हो गई। आधा दर्जन बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सागर जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती। शाजापुर में हरदौल मंदिर में शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान मंदिर परिसर के पास बने मकान की दीवार अचानक गिर गई। इसी दीवार के नीचे कई बच्चे दब गए। इनमें से आठ की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं और उनका इलाज कराया जा रहा है।

हादसे में 8 बच्चों की मौत, कई बच्चे घायल

आपको बता दें कि सागर के शाहपुर  में रविवार सुबह बच्चे एक जर्जर दीवार के पास मिट्टी से शिवलिंग बनाने के लिए इकट्ठे हुए थे।

कई बच्चे पहले से ही वहां खेल रहे थे। इसी दौरान जर्जर दीवार अचानक से गिर गई, जिसमें पास ही में खेल रहे बच्चे बुरी तरह दब गए।

हादसे में आठ बच्चों की मौत हो गई। कई बच्चे घायल हो गए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पूर्व मंत्री और रहली विधायक गोपाल भार्गव पहुंचे घटनास्थल

हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री और रहली के विधायक गोपाल भार्गव घटनास्थल पहुंचे। मौके पर बच्चों के परिजनों से मुलाकात की।

बारिश नहीं झेल पाई दीवार

जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर के बाजू में पचास साल पुरानी यह दीवार जर्जर हो चुकी थी। इसके बाद भी इसे गिराया नहीं गया। सागर में इन दिनों भारी वर्षा हो रही है। 24 घंटे के अंदर ही यहां 104 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। ऐसे में कच्चे व जर्जर मकानों को खतरा बना हुआ है। मंदिर के पास स्थित भी मिट्टी की दीवार लगातार वर्षा में गिर गई, जिससे यह हादसा हो गया।

अस्पताल के बाहर भीड़, व्यवस्था न मिलने से लोग नाराज

हादसे के बाद लोग घायलों को लेकर शाहपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं मिला। केवल एक कर्मचारी यहां मौजूद था। इसको लेकर क्षेत्रवालों ने इस पर नाराजगी जाहिर की। लोगों ने कहा कि यहां जो डॉक्टर हैं, वे कभी-कभार भी आते हैं जो दस्तखत करके चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जब बच्चों को लाया गया तो मरहम-पट्टी करने वाला भी मौजूद नहीं था।

रीवा में स्कूली बच्चों पर गिरी दीवार, 4 की मौत

एक दिन पहले शनिवार (3 अगस्त) को रीवा में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। जहां गढ़ कस्बे में एक निजी स्कूल के पास जर्जर दीवार गिरने से कई बच्चे उसकी चपेट में आ गए। मलबे में दबने से 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकी अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकरी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने मृतक बच्चों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की मदद की घोषणा की।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम गढ़ नईगढ़ी मोड़ पर सनराइज पब्लिक स्कूल के पास दीवार ढही। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे घर जाने के लिए निकल रहे थे उसी वक्त जर्जर दीवार बच्चों के ऊपर गिरी। मलबे में 8 बच्चे और एक महिला दब गई। इनमें से 4 की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों और एक महिला को सुरक्षित निकाला गया। बताया जा रहा है कि इमारत पुरानी थी, जर्जर दीवार बारिश और नमी को झेल नहीं पाई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!