Breaking News in Primes

बिजली दर में बढ़ोतरी एव बिजली कटौती के विरोध में बचेली कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन”

0 129

“बिजली दर में बढ़ोतरी एव बिजली कटौती के विरोध में बचेली कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन”

दंतेवाड़ा : छतीसगढ़ की भाजपा सरकार की दमनकारी नीति, रोजाना दिन मे कई बार बिजली कटौती एवं बिजली बिल में बढ़ोतरी को लेकर बचेली कांग्रेस कमेटी ने नगर के मुख्य मार्ग में किया धरना प्रदर्शन। कांग्रेस कमेटी ने कहा कि प्रदेश में बिजली की दर आसमान छू रही है। और बिजली बढ़ोतरी के कारण ही अन्य सभी सामानों पे लगातार बढ़ोतरी से प्रदेश की जनता हलाकान है। और रोजाना दिन में कई बार बिजली कटौती होने आम जनता व व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रह है। कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दिया है कि जल्द से जल्द बिजली की बढ़ी दाम को कम करे और बिजली कटौती को कम करे, अन्यथा कांग्रेस द्वारा बड़ा आंदोलन का रुख अपनाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी आम जनता के हित के लिए सदैव समर्पित रहेगी। आज के इस धरना प्रदर्शन में संगठन महामंत्री सलीम राजा उस्मानी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष दुबे, पार्षद फिरोज नवाब, किरण जयसवाल, दमयंती साहू रीना दुर्गा, मनोजसाहा, पूर्व एल्डरमैन, सुशीला निहाल, रघु कुमार, ब्रह्मा सोनानी , जीएस कुमार, संजीव साव, पंकज बनीक, नरसिम्हा रेड्डी, देवेन नायक, राजेंद्र, सूरेश झाड़ी युवा कांग्रेस अजय यूइके, सलमान नवाब, सुनील गायन एवं समस्त कांग्रेसी उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!