Breaking News in Primes

सीहोर जिलें का एकमात्र गर्ल्स कॉलेज बना शराब खोरी का अड्डा

0 331

सीहोर जिलें का एकमात्र गर्ल्स कॉलेज बना शराब खोरी का अड्डा 

 

कई अवैध मामलों में सुर्खिया बटोर चुका है सीहोर गर्ल्स कॉलेज

 

शिक्षा के मंदिर को बनाया शराब का घर

 

मनीष कुमार राठौर 8109571743

 

सीहोर / भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गृह जिलें सीहोर मुख्यालय पर स्थित एक मात्र गर्ल्स कॉलेज आज भी मामा की भाजियों के लिए आफत बना हुआ है, आए दिन कॉलेज में एक न एक मामले सामने आते रहते है । इसके पहले भी कॉलेज ने एक कर्मचारी के पैसे सभी में बाटने का प्रयास किया था वही दूसरी ओर कॉलेज बिल्डिंग निर्माण में अनेक अनियमितता जिसको हैंडओवर लेते समय पूरा नहीं कराया गया, कॉलेज में टेबल कुसी की चोरी, इसके साथ ही कॉलेज में छात्राओं से लिए जाने वाली फीस में गड़बड़ी के साथ जनभागीदारी फंड का मनमाने तरीके से उपयोग करने के अलावा ऐसे अनेक मामले है जिनमें कॉलेज प्राचार्य ने अनियमितता की है जिसकी जांच की जाए तो बड़े बड़े घोटाले निकल कर सामने आयेंगे ।

 

वही अब दूसरी ओर गर्ल्स कॉलेज सीहोर में शराब पार्टियां भी होने लगी है तभी तो कॉलेज कैंपस में शराब की बोतलें पड़ी हुई देखी जा सकती है । फोटो वीडियो में आप साफ देख सकते है किस प्रकार कॉलेज के अंदर शराब की बोतलें पड़ी हुई है जो गवाही दे रही है कि कॉलेज में अंदर या कैंपस में बैठ कर पिया गया है, क्योंकि वैसे भी मध्यप्रदेश में जब से सरकार ने बैठ के पीने की उत्तम व्यवथा बंद की है तब से लोगों को सड़क के किनारे शराब दुकान के बाहर खड़े होकर पीते देखा जा सकता है । क्योंकि प्रदेश के अहाते बंद हो चुके है, और अब शराबियों को शराब के पीने की जगह नहीं मिल रही है तो इन पड़ी शराब की बोतलों से आप अंदाजा लगाइए की किसने कॉलेज कैंपस के अंदर शराब पी होगी । वही आप सभी की जानकारी के लिए बता दूं कि लाखों रुपए खर्च कर कैमरे किस लिए लगाए ताकि टेबल कुर्सी की चोरी हो सके और शराब का अड्डा शिक्षा के मंदिर को बनाया जा सके इसका जवाब तो प्राचार्य ड्रॉक्टर गणेश लाल जैन ही देंगे परंतु उनके पास कॉल उठाने तक का कोई समय नहीं है उनके द्वारा कॉल उठा कर किसी खबर पर अपना पक्ष देना नही आता है इसलिए हमेशा की तरह मामला टालते है और खबर के जबाव देने से बचते नजर आते है ।

 

 

क्या कहना है 

 

क्या में व्यस्त है ।

 

सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता 

 

डॉक्टर गणेश प्राचार्य गर्ल्स कॉलेज सीहोर

 

कॉल किया गया परंतु जवाब देने से बचाने के लिए बात नही की ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!