Breaking News in Primes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की संस्कृति और विरासत को बचाने की बात करते हैं और कांग्रेस विरासत को समाप्त करने की बात कर रही है

0 173

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की संस्कृति और विरासत को बचाने की बात करते हैं और कांग्रेस विरासत को समाप्त करने की बात कर रही है*

*बुरहानपुर-नेपानगर विधानसभा में हुआ भाजपा का कार्यकर्ता सममेलन*

बुरहानपुर(मोहम्मद इकबाल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की संस्कृति और विरासत को बचाने की बात करते हैं और कांग्रेस विरासत को समाप्त करने की बात कर रही है बुधवार को यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इंदिरा कॉलोनी के राजस्थान भवन में आयोजित बुरहानपुर विधानसभा के कार्यकर्ता स मेलन में कही इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा नेपानगर विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता स मेलन में शामिल हुए थे उन्होंने आगे कहा- कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में नया कानून विरासत टैक्स शामिल किया है। जिसके लागू होने से बेटा-बेटियों के लिए अर्जित की गई संपत्ति और आभूषण आदि सरकार द्वारा छीन लिए जाएंगे।

प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा- यह लोकसभा चुनाव हम सबके लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में कई बड़े काम होने हैं प्रत्येक बूथ पर 370 वोट ज्यादा लेना है राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं हर बूथ पर चुनाव कैसे जितेंगे जब हर बूथ से हम 10 प्रतिशत अधिक यानी विधानसभा चुनाव में मिले मतों से 370 वोट अधिक लाएंगे यह हमारा लक्ष्य है कार्यकर्ताओं की इच्छाशक्ति से हम जीत सकते हैं जो जोश मुझे आज बुरहानपुर में देखने को मिला है। उससे साबित होता है कि खंडवा लोकसभा सीट भी हम जीत रहे हैं पूर्व से पश्चिम तक सिर्फ एक ही बात हो रही है कि तीसरी बार फिर बनेगी मोदीजी की सरकार।

 

*भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द उठा*

 

कांग्रेस ने हमारे आराध्य भगवान श्रीराम का अपमान किया है पांच सौ साल के संघर्ष और बलिदान के बाद जब 22 फरवरी को अयोध्या में उनकी प्राण प्रतिष्ठा हुई तो कांग्रेस की सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने इसका बहिष्कार किया ब्रिटेन ने इस दिन सरकारी अवकाश रखा और भारत के साथ अमेरिका में भी जश्न मनाया जा रहा था लेकिन इन कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा था। बंटाढार दिग्विजय सिंह और करप्शन नाथ कमलनाथ के पेट में तो मरोड़ उठने लगी थी ऐसे दल के नेताओं को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

कार्यकर्ताओं ने अपने त्याग और समर्पण से भाजपा को विश्व में दिलाई

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- भाजपा वह पार्टी है। जो देश को हर क्षेत्र में ऊंचाइयों तक लाने का काम कर रही हैं। जिसमें कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। यह वो कार्यकर्ता हैं। जिन्होंने अपने त्याग और समर्पण से इस पार्टी को आज विश्व स्तर पर पहचान दिलाई हंै।

*कार्यकर्ता सम्मलेन में यह पदाधिकारी व नेता शामिल हुए*

बुरहानपुर-नेपानगर कार्यकर्ता सम्मलेन में लोकसभा प्रभारी कल्याण अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, विधायक अर्चना चिटनिस, विधायक मंजू दादू, महापौर माधुरी पटेल, भाजपा प्रत्याशी की पत्नी जयश्री पाटिल, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, लोकसभा सह प्रभारी दिलीप श्रॉफ, विधानसभा प्रभारी अतुल पटेल, सह प्रभारी रामदास शिवहरे, मनोज लधवे, महामंत्री चिंतामण महाजन, सुभनसिंह चौहान, राहुल जाधव, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, सदस्य किशोर पाटिल, वरिष्ठ नेता ज्ञानेश्वर मोर, अरुण शेंडे, जगदीश कपूर, इंदर सिंह चावला, उपाध्यक्ष रविंद्र गावड़े, वीरेंद्र तिवारी, उमा कपूर, विपुल कानूगो, राजेश पाटिल, आदित्य प्रजापति, स्वर्णसिंह बर्ने, प्रशांत पाटिल, मंत्री संभाजी सगरे, संजय सहगल, सुनीता वाजपेयी, शिखा विजयवर्गीय, सुधा चौकसे, कनीराम राठौर, योगेश पाटिल, शिवचरण धानुक, कोषाध्यक्ष कैलाश पारिक, सह कोषाध्यक्ष प्रकाश लाड़, गणेश महाजन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव महाजन, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, अल्पसं यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजहर उल हक, मंडलाध्यक्ष रुद्रेश्वर एंडोले, अक्षय मोरे, देवेंद्र राठौर, कार्यालय मंत्री करन प्रजापति, सह कार्यालय मंत्री नरेश हासनंदानी, जिला मीडिया प्रभारी संजय वारुड़े, सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे, सोशल मीडिया संयोजक युवराज महाजन, आईटी संयोजक अनिल वानखेड़े, पूर्व पार्षद करुणा भट्ट, तिलक मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना पवार, संगीता पगारे, सुवर्णा पाटिल, प्रीति चौधरी, चेतना रावतोले, स्नेह पूर्वे, प्रभाकर चौधरी, विशाल सेठिया, राजेश पाटील प्रदीप पाटील, अमित मिश्रा, ममता दुबे, दीपिका सोनी, दिनकर महाजन सहित अन्य उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!