*तारक मेहता फेम सोढी लापता*
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह पिछले 4 दिनों से गायब हैं। गुरुचरण सोढ़ी तारक मेहता सीरियल में पंजाबी रोल निभा रहे थे. पिछले 4 दिनों से गुरुचरण का कोई पता नहीं चलने पर उसके पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी है. गुरुचरण दिल्ली से मुंबई आने निकल गए थे, लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे।
पता चला है कि उनका फोन भी बंद है। अब इस मामले में नई जानकारी सामने आई है।
लापता होने से पहले गुरुचरण ने अपने एक दोस्त को आखिरी मेसेज भेजा था। गुरुचरण 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई आने के लिए घर से निकले,लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे। और वह दिल्ली में अपने घर वापस भी नहीं गए। उनकी पारिवारिक मित्र भक्ति सोनी उन्हें हवाई अड्डे पर लेने गईं थी, लेकिन वहा सोढी नही मिले।
वहा पूछताछ करने पर पता चला कि, गुरुचरण विमान में चढ़े हि नही हैं। लेकिन, विमान में चढ़ने से पहले, गुरुचरण ने भक्ति को एक संदेश भेजा कि वह विमान में अब जाने वाले है, तो वह कहाँ गायब हो गए?
गुरुचरण सिंह को हर कोई तारक मेहता सीरियल के सोढ़ी के नाम से जानता है। सोढ़ी हमेशा ‘ओ पापाजी’ कहकर मस्ती के मूड में रहते थे। कुछ साल पहले उन्होंने अपने पिता की सेहत के चलते ये सीरीज छोड़ दी थी। अन्य
कलाकारों की तरह उन्हें भी भुगतान संबंधी दिक्कतें थीं। जेनिफर
मिस्त्री से विवाद के दौरान गुरुचरण को अपना पैसा भी वापस मिल गया था। किसी कलाकार का इस प्रकार गायब हो जाना बहुत चिंता का विषय है।