खंडवा के जामन्या खुर्द प्राथमिक स्कूल के हालात बदहाल: एक कमरे में 100 बच्चे, कलेक्टर ऋषभ गुप्ता को सीधी चेतावनी
राहुल नायक खंडवा जिला रिपोर्टर 9529552695
**खंडवा के जामन्या खुर्द प्राथमिक स्कूल के हालात बदहाल: एक कमरे में 100 बच्चे, कलेक्टर ऋषभ गुप्ता को सीधी चेतावन
**
**खंडवा:**
खंडवा जिले की खालवा तहसील के ग्राम जामन्या खुर्द प्राथमिक शाला में व्यवस्थाओं का भारी अभाव है, जिससे मासूम बच्चों की जान और पढ़ाई दांव पर लगी है। क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री विजय शाह के 40 वर्षों के विकास के दावों के बीच यह स्कूल प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल रहा है।
**मुख्य बिंदु:**
* **भीषण कक्ष संकट:** एक ही भवन में 100 से अधिक बच्चे बैठने को मजबूर हैं, जिससे पढ़ाई और शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
* **जर्जर भवन का खतरा:** स्कूल प्रांगण में एक शाला भवन पूरी तरह जर्जर है जिसकी छत कभी भी गिर सकती है। कई शिकायतों के बावजूद इसका उपयोग बंद है लेकिन सुधार नहीं हुआ।

* **बीमारियों को न्योता देता गंदा पानी:** स्कूल प्रांगण से बह रहा गंदा पानी और मौसमी बीमारियों के चलते छोटे बच्चों में वायरल संक्रमण का गंभीर खतरा है।
* **पेयजल व शौचालय की समस्या:** परिसर में शौचालय लंबे समय से बंद (अचलित) पड़ा है, जिससे दुर्गंध फैलती है। वहीं, बच्चों और शिक्षकों के लिए पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है।
* **बाउंड्री वॉल का अभाव:** पिछले 2 वर्षों से बाउंड्री वॉल के लिए सिर्फ “टी.एस. बन चुकी है” का आश्वासन मिल रहा है। बाउंड्री न होने से तेज वाहनों से बच्चों की दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
इन तमाम गंभीर अव्यवस्थाओं को लेकर खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता जी यदि जल्द ही स्कूल की व्यवस्थाओं को सुधारकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो गंभीर परिणाम हो सकते है