लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल
श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर में 4 सितंबर को मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

धामनोद। श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर समिति द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित होंगे। देशभर में भी 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन हो रहे हैं।
आयोजन के अंतर्गत सायं 6 बजे से फूल बंगला एवं विशेष श्रृंगार दर्शन होंगे। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से मधुर भजनों का आनंद श्रद्धालुओं को मिलेगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर रात्रि 12 बजे महाआरती की जाएगी तथा इसके बाद महाप्रसादी का वितरण होगा

श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित आयोजन में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। मंदिर समिति ने सभी भक्तों को सादर आमंत्रित किया है।
**निवेदक : श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर समिति, धामनोद (जिला धार)।**