Breaking News in Primes

प्रस्ताव पर केंद्रीय बोर्ड ने लगाई मुहर,1 अप्रैल से नई गाइड लाइन के अनुसार

0 208

रायसेन के प्रस्ताव पर केंद्रीय बोर्ड ने लगाई मुहर,1 अप्रैल से नई गाइड लाइन के अनुसार

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

प्लॉट और कृषि भूमियों की होगी रजिस्ट्री

कॉलोनियों में 30 से 50 फीसदी और कृषि भूमि के 10 से 40 प्रतिशत तक बढ़े दाम,रोजाना

रात आठ बजे तक उप पंजीयक कार्यालय में हुई रजिस्ट्री 40 लाख का मिला राजस्व

 

 

एक नजर में

 

जिला मूल्यांकन समिति के प्रस्तावों को केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने स्वीकृत कर दिया है। नई दरें एक अप्रैल से लागू हो चुकी हैं।इससे पहले संपत्ति की रजिष्ट्री पुरानी दरों पर होगी। 31 मार्च तक अवकाश के दिनों में भी रजिस्ट्रियां हुईं।ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें।रजनीश सोलंकी जिला पंजीयकरायसेन

. जिले में एक अप्रेल से नई गाइडलाइन के अनुसार प्लॉटों कृषि भूमियों की रजिस्ट्री होने लगी हैं। जिला मूल्यांकन समिति के प्रस्तावों पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने मुहर लगा दी है,।अब जिला समिति के प्रस्ताव एक अप्रेल से लागू हो जाएंगे। प्रस्ताव के अनुसार शहर की प्राइम लोकेशन सहित कृषि भूमि के दाम भी बढ़े हैं। जिला मुख्यालय सहित सभी नगरीय निकायों में आवासीय और व्यावसायिक जमीनों के दाम 10 से 50 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।

जिले में कुल 2280 लोकेशन हैं। जो पंजीयन विभाग के जिला एवं उपपंजीयक कार्यालयों के दायरे में आती हैं। इनमें से 765 लोकेशन के दाम बढ़े हैं। इनमें आवासीय तथा व्यावसायिक श्रेणी की लोकेशन शामिल हैं। जिला मुख्यालय पर कॉलोनियों में 30 से 50 प्रतिशत तक दरों में वृद्धि का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। वहीं शहर के तीनों मुख्य मार्गों पर 15 प्रतिशत वृद्धि होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि की दरों में 10 से 40 प्रतिशत तक वृद्धि होगी।

पुराना बस स्टैंड अशोक नगर सबसे महंगे

नई गाइड लाइन में शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र और अशोक नगर में प्लॉट के दामों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। यह दोनों क्षेत्र शहर के सबसे महंगे क्षेत्र हो गए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!