Breaking News in Primes

कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील

0 234

हेडलाइन

जिला कोरिया बैकुंठपुर छत्तीसगढ़

शांति समिति की बैठक सम्पन्न

कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील

 

प्राइम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़ अजीमुदिन अंसारी

 

कोरिया 19 मार्च 2024/आगामी होली एवं ईद-उल-फितर त्यौहार को शांतिपूर्ण रूप से मनाए जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने इस अवसर पर कहा कि आगामी त्यौहारों की तैयारी और आवश्यक व्यवस्था में पूर्व की भांति जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने समिति के सदस्यों,  सभी समुदाय के लोगों और युवाओं को शांति एवं उचित कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने अपील की है। साथ ही डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाते हुए शांतिपूर्वक होली एवं ईद-उल-फितर त्यौहार मनाने कहा है। बैठक में कलेक्टर ने ट्रैफिक व्यवस्था तथा त्यौहार के अनुरूप गरिमामय, सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु बल तैनात किया जाएगा जिसके साथ ही उन्होंने बताया कि होली पर्व पर नशे के हालत में पाए जाने वाले लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!