Breaking News in Primes

Breaking News : लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता

0 1,999

चुनाव से पहले बीजेपी ने खेला चुनावी एजेंडा, डीजल और पेट्रोल दोनो हुआ सस्ता

 

नई कीमतें 15 मार्च 2024 सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी, जानिए कितना हुआ सस्ता

 

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल 2 रुपए सस्ता हो गया। इससे पहले आज ही राजस्थान सरकार ने अपने राज्य में डीजल-पेट्रोल पर 2 प्रतिशत वेट कम किया था। आपको बता दे कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि तेल विपणन कंपनियों ने बताया कि उन्होंने देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया है। नई कीमतें 15 मार्च 2024 सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी।

 

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।

 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा, पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये की कमी करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!