Breaking News in Primes

एक हजार से अधिक बूथों पर सुनी गई “मन की बात

0 254

*एक हजार से अधिक बूथों पर सुनी गई “मन की बात”*

 

खरगोन जिले से प्राइम संदेश

 

– भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन हुए शामिल

*खरगोन।* देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम “मन की बात” कार्यक्रम के 110वें एपिसोड का प्रसारण खरगोन जिले के एक हजार से अधिक बूथों पर हुआ। उक्त कार्यक्रमों में भाजपा के बूथ व पन्ना समिति सदस्य, कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व आमजन शामिल हुए।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर के कुशल मार्गदर्शन में जिले के 22 मंडलों में बूथ स्तर पर मन की बात का प्रसारण हुआ। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीतसिंह डंडीर की उपस्थिति में मन की बात का श्रवण किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी प्रकार जिले के करीब एक हजार बूथों पर मोदीजी की मन की बात सुनी गई। श्री मोदी ने संबोधन में कहा आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जिसमें देश की नारी शक्ति पीछे रह गई हो। एक ओर क्षेत्र जिसमें महिलाओं ने अपनी क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है वह है प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता। यह 110वां एपिसोड है व ऐसा हो सकता है कि देश में मार्च में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाए। पिछले आम चुनाव के समय भी ऐसे ही मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण कुछ महीनो के लिए बंद हो गया था। जब हम अगली बार मिलेंगे तो वह 111वां एपिसोड होगा और यह एक शुभ नंबर है। अगली बार इस नंबर से शुरू करने से अच्छा और क्या होगा। पीएम मोदी ने कहा कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने एक और अभियान की शुरुआत की है – मेरा पहला वोट देश के लिए। इसके जरिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का निवेदन किया। श्री मोदी ने कहा भारत को जोश व ऊर्जा से भरी युवा शक्ति पर गर्व है। हमारे युवा साथी चुनावी प्रक्रिया में जितनी अधिक भागीदारी करेंगे इसके नतीजे देश के लिए उतने ही लाभकारी होंगे। जिले में मन की बात कार्यक्रम के फोटो व वीडियो संगठन एप पर अपलोड किए गए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!