Breaking News in Primes

किसानों की धान उपज 4400 रुपये क्विंटल नीलाम हुई, पूसा बासमती धान, क्रांति धान के दाम

0 136

किसानों की धान उपज 4400 रुपये क्विंटल नीलाम हुई, पूसा बासमती धान, क्रांति धान के दाम

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

 

अच्छे मिलने से किसानों की हो रही बल्ले-बल्ले

रायसेन।

किसानों की धान उपज 4400 रुपये क्विंटल नीलाम हुई, पूसा बासमती धान, क्रांति धान के दाम अच्छे मिलने से किसानों की हो रही बल्ले-बल्ले।

 

किसानों की धान उपज 4400 रुपये क्विंटल नीलाम हुई, पूसा बासमती धान, क्रांति धान के दाम अच्छे मिलने से किसानों की हो रही बल्ले-बल्ले।

 

रायसेन।वास्तव में पूसा बासमती, क्रांति धान के दाम किसानों को अच्छे मिलने से किसानों की आमदनी बढ़ने से उनकी बल्ले-बल्ले होने लगी है।धान की खेती किसानों के लिए आर्थिक उन्नति में सुधार साबित हो रही है।धान की खेती फायदे का कारोबार तो अन्नदाताओं के लिए साबित हो रही है।साथ ही किसानों को खुशहाल प्रगतिशील बनाने में केंद्र और प्रदेश सरकारें भी मददगार साबित हुई हैं।जिला कृषि विभाग के सूत्रों के मुताबिक रायसेन जिले में धान की रोपाई का रकबा सालाना बढ़ रहा है।किसान खरीफ सीजन की प्रमुख फसल सोयाबीन की बुवाई छोड़कर पूसा वासमती धान की बुवाई कर जीवन में बदलाव ला रहे हैं।किसानों की आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में धान की खेती काफी फायदेमंद साबित हो रही है।

आसपास के एक दर्जन गांवों के किसान धान बेचने आ रहे…..

रायसेन जिला मुख्यालय सहित बरेली सुल्तानपुर गौहरगंज बाड़ी सहित अशोकनगर बैरसिया, विदिशा जिले की सीमा से सटे गांव के किसान ट्रैक्टर ट्राली में धान लादकर यहां की कृषि उपज मंडी दशहरे ग्राउण्ड में आ रहे हैं।एक से दो दिनों तक किसान डेरा डाले रहते हैं ।यहां की मंडी में किसानों की धान के वाजिब दाम भी मिलने लगे हैं।मुंगावली अशोकनगर के किसान ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत, दंगल यादव, मेहरबान सिंह यादव का कहना है कि यहां के अनाज व्यापारी मनोज सोनी, मनोज राठौर, अभिषेक सोनी ने4400 और4460 रुपये क्विंटल धान नीलामी में खरीदी है।शुक्रवार को एक दिन पहले से ही धान से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली और लोडिंग वाहनों का दशहरे मैदान में कतारों में खड़ा होना प्रारंभ हो जाता है।

20840 धान की रिकार्ड आवक।

मंडी कर्मचारी गौतम खांडवे ने बताया कि शुक्रवार को धान से भरे वाहनों की रिकार्ड आवक हुई।धान के रेट सही मिलने से किसान खुश नजर आए।शुक्रवार को दशहरे मैदान में 20 हजार 840 क्विंटल धान की नीलामी हुई।किसानों को उनकी धान की उपज के दाम 4460 रुपये प्रति क्विंटल मिले।उन्होंने बताया कि बुधवार को मंडी में 19 हजार 500 क्विंटल और गुरुवार को 17 हजार 323 क्विंटल धान और शुक्रवार को रिकार्ड आवक 20 हजार 840 क्विंटल धान की नीलामी हुई।तीन दिन में कुल 57 हजार 663 क्विंटल धान नीलामी के लिए पहुंची।

बताया जा रहा है कि मुहूर्त की नीलामी के बाद से किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।गुरुवार की शाम से ही किसान अपनी धान उपज की ट्रॉलियां लेकर मंडी के दशहरे ग्राउण्ड में जा पहुंचे । शुक्रवार को सुबह 10 बजे से नीलामी शुरू हुई और दोपहर बाद तक धान उपज को नीलाम कर दिया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!