Breaking News in Primes

निर्वाचन के लिए उपयोग में लाए जाने वाले वाहन की पार्किंग व्यवस्था आईटीआई पर्री में सुनिश्चित

0 156

लोकेशन

जिला सुरजपुर छत्तीसगढ़ संवाददाता शत्रुघन तिवारी

 

हेड लाईन

 

निर्वाचन के लिए उपयोग में लाए जाने वाले वाहन की पार्किंग व्यवस्था आईटीआई पर्री में सुनिश्चित

– चार हिस्सों में की गई है पार्किंग व्यवस्था

विधानसभा वार बंधन केंद्र के लिए पार्किंग में 150 बसें रहेगी खड़ी

सेक्टर अधिकारियों की 90 छोटी गाड़ियों की है व्यवस्था

 

एंकर

सूरजपुर/14 नवंबर 2023 / 16 नवंबर को आईटीआई भवन पर्री (स्ट्रॉन्ग रूम) से सुबह 06ः00 बजे मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसकी सुव्यवस्था के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन पर पूर्व से ही पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। जिसके तहत सामग्री वितरण केंद्र के पीछे स्थित मैदान पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिसको चार हिस्सों में बांटा गया है। जिसमें तीन हिस्से में तीनों विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर (04), भटगांव(05) व प्रतापपुर(06) के लिए विधानसभा वार मतदान केंद्र के लिए लगभग 150 बसें खड़ी होगीं। इसके साथ ही एक हिस्से में सेक्टर अधिकारियों के लिये 90 छोटी गाड़ियां पार्क रहेंगीं। इसके अलावा भी कई गाड़ियां रिजर्व में सुरक्षित रहेंगीं जो कि आवश्यकता अनुरूप उपयोग में लाई जाएगीं। पार्किंग व्यवस्था के सुनिश्चित होने से मतदान केंद्र के लिए मतदान कर्मी मतदान सामग्री के साथ अपने मतदान केंद्र के लिए निर्धारित समय पर निकाल सकेंगे जिससे कि वो निश्चित समय में अपने मतदान केंद्र पहुंच सकें ।

इसके साथ ही नगर सेना के बगल मे मतदान कर्मी हेतु पार्किंग और लाइवलीहुड हॉस्टल के बगल मे वीआईपी पार्किंग एरिया भी बनाया गया है। प्राइम्स टीवी न्यूज से शत्रुघन तिवारी कि रिपोर्ट।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!