Breaking News in Primes

निलय डागा का हर वार्ड मे हो रहा स्वागत

0 124

निलय डागा का हर वार्ड मे हो रहा स्वागत

 

बैतूल से रेशमा खान की रिपोर्ट

 

बैतूल। निलय डागा का हर वार्ड मे गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है बैतूल विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी निलय विनोद डागा का धुआंधार चुनाव प्रचार परवान चढ़ रहा है। श्री डागा ने आज सुबह 11 बजे मोती वार्ड स्तिथ प्रसिद्ध साईं मंदिर में पूजा अर्चना कर जन सम्पर्क अभियान की शुरुवात की जनसंपर्क के दौरान वार्ड में अपने चहेते विधायक को देख लोग खुशी से झूम उठे, बुजुर्गों ने पूरी गर्म जोशी के साथ श्री डागा को गले लगाकर विजयी आशीर्वाद दिया।यहाँ श्री डागा का तिलक कर रही महिलाओं ने कहा कि हमे तो नेता नहीं सिर्फ बेटा ही चाहिए । इस मौके पर श्री डागा ने कहा कि उन्होंने यह महसूस किया है कि, उनकी विधान सभा की जनता ने उन्हें नेता नहीं बल्कि बेटे से भी बढ़कर स्नेह प्रदान किया है।कोरोना काल की त्रासदी में मेरे जनता रूपी परिवार के लोगो की परेशानी किसी से छिपी नहीं है।। मुझे मालूम था कि हवा में उड़ती मौत कभी भी मुझे आगोश में ले लेगी लेकिन मेरी जान से ज्यादा जरूरी मेरी जनता की जान की हिफाजत करना ज्यादा जरूरी था। लिहाजा ऑक्सीजन सिलेंडरों सहित इंजेक्शन आदि की व्यवस्था की गई। मेरे गरीब परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था करना क्या मेरा फर्ज नहीं था। लेकिन कुछ लोग इसमें भी राजनीति देख रहे हैं। चाहे जो हो लेकिन मेरी जनता का स्नेह ही मुझे आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है। कांग्रेस की सरकार बनते ही मेरे से जितना हो सकता है उससे बढ़कर मैं अपनी जनता के लिए करूंगा ये मेरा वादा है।

इस दौरान वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर श्री डागा ने बुर्जगों के पैर छूकर आर्शिवाद प्राप्त किया। वार्ड की महिलाओं ने भी श्री डागा के माथे पर तिलक कर विजय आर्शिवाद प्रदान किया। श्री डागा ने अपने लिए समर्थन मांगते हुए कहा कि अपने क्षेत्र का विकास हमेंशा उनकी पहली प्राथमिकता रही है और हमेंशा रहेगी। जनसंपर्क के दौरान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!