Breaking News in Primes

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने रायसेन में साँची सीट के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जीसी गौतम के पक्ष

0 119

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने रायसेन में साँची सीट के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जीसी गौतम के पक्ष

*दैनिक प्राईम संदेश जिला *रायसेन।*

 

में आमसभा ली…..दशहरे मैदान में आयोजित जनसभा को सुनने भारी जनसैलाब उमड़ा।

रायसेन।साँची सीट के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जीसी गौतम के पक्ष में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ रविवार को सुबह 11 बजे शहर के दशहरे मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की भाजपा सरकार 40 से 50 प्रतिशत कमीशनखोरी पर चल रही है।प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था युवाओं के लिए रोजगार व्यवस्था किसान मजदूरों को रोजगार गारंटी सिस्टम,गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं के बजट चौपट,ठेकेदारों के निर्माण कार्य विकास पूरे कराए जाने के बाद करोड़ों के बिल अटके हुए हैं।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह मसानी, साँची के उम्मीदवार डॉ जीसी गौतम, उदयपुरा के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल गडरवास, सिलवानी के देवेंद्र पटेल सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुमताज खान, पूर्व अध्यक्ष विजय धाकड़, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, पूर्व जिपं अध्यक्ष भंवर लाल धाकड़ प्रदीप दीक्षित, जनपद पंचायत साँची की अध्यक्षअर्चना सुनील पोर्ते, प्रदीप चौधरी ,जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री नारायण सिंह ठाकुर उमर खान ,आरिफ खान कनोरा, ठेकेदार राजेश अहिरवार, प्रीति ठाकुर ,रामबाबू लोधी, कामता प्रसाद राजौरिया, राजेन्द्र दांगी,हकीम उद्दीन मंसूरी, राजेन्द्र सिंह तोमर शेर सिंह यादव दाऊ, पार्षद किरण राजकिशोर सोनी,प्रभात चावला, रवि यादव, गोवर्धन सेहरिया अजीजा बी लक्ष्मी चंदेल, डग्गा पहलवान जुबैर खान,दीपक थौरात वसीम वस्सु पटेल आदि उपस्थित रहे।

 

मंच संचालन रायसेन ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने किया।

 

1500 लो और वोट दो, भाजपा को क्या लगता है महिलाओं को कुछ समझ में नहीं आता…..

 

कमलनाथ ने शिवराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सरकार चलना कम बल्कि मदारी, एक्टिंग अच्छी आती है।सुनिए शिवराज जी अगर बॉलीवुड मुंबई नगरी जाकर एक्टिंग यदि करोगे तो रुपये बहुत मिलेंगे तो मध्यप्रदेश का नाम रोशन भारत देश में होगा।उन्होनें आगे कहा कि नारी का सम्मान हम करेंगे 1500 रुपये लो हरेक महीने वोट दो।भाजपा को क्या लगता है कि महिलाओं को कुछ समझ नहीं आता।उन्होंने कहा कि महिलाओं ,नाबालिग छात्राओं के अत्याचार जुल्म ज्यादती के मामले में मप्र अव्वल बना हुआ है।उन्होंने जनसमुदाय को संकल्प दिलाते हुए कहा कि मैंने साँची से सरल सहज मिलनसार व्यक्तित्व के धनी डॉक्टर जीसी गौतम के मुकाबले में एक बिकाऊ राम से सीधी टक्कर हो रही है। कांग्रेस प्रत्याशी पीसी गौतम को 17 नवंबर के विधानसभा चुनाव में जिताएं विकास कराने की जिम्मेदारी मेरी रहेगी।

रायसेन को छिंदवाड़ा बना दीजिए और कुछ नहीं चाहिए….डॉ गौतम

डॉ जीसी गौतम ने कमलनाथ जी से यह अपेक्षा की कि रायसेन साँची गैरतगंज में छिंदवाड़ा विकास का मॉडल बनाने को कहा।उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि आप मुझ पर भरोसा कर जिताएं विकास की जिम्मेदारी मेरी रहेगी।उदयपुरा के कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र सिंह पटेल।

ने कहा कि चुनाव में जनता से जो वायदे मैंने किए थे। उन्हें पूरा करने की कोशिश की, पर प्रदेश की भाजपा सरकार ने बरेली उदयपुरा की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया। इसका बदला आप शिवराज सरकार की विदाई कर जरूर लें।उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ से कहा कि आपसे कुछ नहीं चाहिए। बस मैं इतना चाहता हूं कि जैसा छिंदवाड़ा विकास का मॉडल बनाया है। उसी तरह बरेली को जिला बना दीजिए।आमसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी ने भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा।सभा को सिलवानी कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र पटेल, भंवर लाल पटेल हकीम उद्दीन मंसूरी,प्रदीप दीक्षित मनोज अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!