Breaking News in Primes

बस में यात्री का बैग चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3.50 लाख रुपए बरामद

0 51

लोकेशन धामनोद

 

 

बस में यात्री का बैग चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3.50 लाख रुपए बरामद

 

दूधी में निजी होटल पर वारदात को दिया था अंजाम, धामनोद पुलिस ने आरोपी को नकदी सहित पकड़ा

 

धामनोद। थाना धामनोद पुलिस ने बस में सफर कर रहे यात्री के बैग से 3 लाख 50 हजार रुपए चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पूरी नकदी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार फरियादी चुडामन पिता राजाराम सूर्यवंशी निवासी विखरन, जिला नंदुरबार (महाराष्ट्र) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 नवंबर 2026 को वह पवन ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP-13-ZT-9113 से पीथमपुर से महाराष्ट्र जा रहा था। रात्रि करीब 11 बजे बस होटल हाईवे दूधी पर रुकी। इस दौरान फरियादी अपना बैग सीट पर छोड़कर वॉशरूम चला गया। वापस लौटने पर बैग खुला मिला और उसमें कपड़ों के बीच रखे 500-500 रुपए के सात बंडल, कुल 3 लाख 50 हजार रुपए गायब मिले।

 

फरियादी की शिकायत पर धामनोद पुलिस ने अपराध क्रमांक 585/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही की पहचान कर आरोपी मोईनउद्दीन पिता सलीम खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी उखलदा, चौकी उमरबन, थाना मनावर, जिला धार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पूरी 3 लाख 50 हजार रुपए की नकदी जब्त की गई।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी धामनोद अर्चना रावत के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव, सउनि मुकेश यादव, आरक्षक रविन्द्र जमरे, मनीष राठौर, रविन्द्र सोलंकी एवं थाना धामनोद स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!