Breaking News in Primes

हाट शाखा क्रय केंद्र शुरू, अब किसानों को धान बेचने में नहीं होगी परेशानी

0 6

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी किसानों की सुविधा के लिए भरवारी मंडी में हाट शाखा क्रय केंद्र द्वितीय का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया। विपणन निरीक्षक नसरीन असलम ने फीता काटकर क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अब सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने में सहूलियत मिलेगी। इससे किसानों में खुशी का माहौल है।

क्रय केंद्र के शुभारंभ के साथ ही धान खरीद की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। पहले दिन किसान गोकुल प्रसाद बेरुआ के धान की तौल कराई गई। इस दौरान मौजूद किसानों ने केंद्र शुरू होने पर खुशी जाहिर की। उनका कहना था कि अब उन्हें धान बेचने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। नजदीक में क्रय केंद्र की सुविधा मिलने से समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। विपणन निरीक्षक नसरीन असलम ने किसानों को सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खरीद प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी। इस मौके पर विपणन सहायक केके सिंह, किसान धीरज सिंह, इंद्रदेव सिंह, बीरू सिंह, देवनारायण सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!