Breaking News in Primes

लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा जिले भर में धूमधाम से मनाई गई

0 20

हेडलाइन
लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व
छठ पूजा जिले भर में धूमधाम से मनाई गई

दैनिक प्राइम संदेश कोरिया
स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

बैकुंठपुर कोरिया जिला में लोक आस्था का पर्व सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ के तीसरे दिन सोमवार पटना से लेकर जिलेभर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान और परंपरागत तरीके से उगतेसूर्य को सूर्य क़ो अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। पटना एवं जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के बाजारपारा सब्जी तालाब स्थित छठ घाट पर भोर के तीन बजते ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। छठ मैया के जयकारों और पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

वहीं जामपारा स्थित गेज नदी के घाट पर आस्था का विशेष इंतजाम अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्वारा कई वर्षों से कराया जा रहा है इस वर्ष छत्तीसगढ़ी कलाकार पंडित लल्लू राजा का जोरदार छत्तीसगढ़ी भजन देखने को मिला। यहां कई व्रती महिलाएं छठी मैया के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए दंडवत प्रणाम करती हुई जमीन पर लेटकर घाट तक पहुंचीं और विधि-विधान से उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान गढ़ेलपारा के लोकगीत गायक लालू राजा ने छठ महापर्व से जुड़े पारंपरिक गीतों और भजनों की मधुर प्रस्तुति दी। उनकी गायकी ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरे माहौल को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। छठ पर्व को लेकर केवल पटना ही नहीँ बल्कि बैकुंठपुर के पूरे कोरिया जिले में उत्साह का माहौल बना रहा वहीं रामपुर, खुठन पारा और चरचा कॉलरी सोनहत सहित विभिन्न स्थानों के छठ घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं, उनके परिजन और श्रद्धालु पहुंचे। घाटों पर सजी पूजा की टोकरी, फल-फूल, दीपों की रोशनी और छठी मैया के पारंपरिक गीतों ने पर्व की सुंदरता को और बढ़ा दिया। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास देखने को मिला आज सोमवार की सुबह उ


उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया की पूजा-अर्चना पूर्ण कर चार दिवसीय महापर्व का समापन किया गया।
इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक भैयालाल राजवाड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्ण बिहारी जायसवाल. देवेंद्र तिवारी जिलाअध्यक्ष भाजपा , वरिष्ठ नेता शैलेश शिवहरे,अनपूर्णा प्रभाकर सिंह नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अशोक जायसवाल, श्रीमती गायत्री सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष पटना , गौरव अग्रवाल उपाध्यक्ष, राजेश सोनी मीरा सोनी एल्डरमैन,सुजीत रूचि सोनी पार्षद, जिला सदस्य राजेश साहू जिला शाह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू पार्षद राजेश सोनी रेखा वर्मा अहिबारन सिंह वसीम खान के साथ समस्त पार्षद स्थित रहे एवं प्राधिकृत अधिकारी,रवि शंकर शर्मा जवाहर लाल गुप्ता एल्डर मेन,बेदान्ति तिवारी पीसीसी अध्यक्ष, वही रनई के छठ घाट में योगेश शुक्ला आस्तिक शुक्ला अभिषेक शुक्ला के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति रहे

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!