लोकेशन धामनोद
*दो दिवसीय सत्यवीर तेजाजी महाराज की कथा का भव्य समापन हुआ।*_
_*कलाकारों द्वारा भजनों के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां ने देर रात सम्मा बांधा,हजारों श्रद्धालु मधुर भजनों पर झूम उठे।*_
ग्राम पंचायत बगवानियाँ के मजरा गाँव ग्राम बांडीखार में दो दिवसीय संगीतमय सत्यवीर तेजाजी महाराज की कथा का गुरूवार शाम को आयोजन किया गया। कथा वाचक गणेश यादव जी ने तेजाजी महाराज के जीवन चरित्र, उनके बलिदान, सत्य और न्याय की गाथा का वर्णन किया।
कथा के दौरान पूरा पंडाल जय तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा।
वही दूसरे दिन कथा का आयोजित कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।
कार्यक्रम में दो घड़ी रूक जाओं परण्या तेजा ओं —- सुरा लड़े ने कायर कांप सी —मत दूध लजाजे परण्या , मत आईजे रण हारने की मनमोहक प्रस्तुतियों ने देर रात तक संमा बनाई रखी । कलाकारों द्वारा तेजाजी के साफा पचरंगी , लिलण के लाल लगाम-इत्यादि भजनो के साथ डांस की प्रस्तुति भी दी गई । कार्यक्रम में हजारों की तादाद में पधारे ग्रामीण भक्तों ने कथा का रसपान करते हुवे कलाकारों के मधुर भजनों ओर डांस प्रस्तुति से झूम उठे ।
_*16 वर्षों से लगातार तेजाजी कथा का आयोजन।*_
सांवरिया ग्रुप मित्र मण्डल बगवानियां निवासी गोलू जायसवाल ने बताया की यहां करीब 16 वर्षों से लगातार ग्राम समिति बांडीखार व
सांवरिया ग्रुप के द्वारा कथा का आयोजन रखा जाता है। गोलू ने बताया की कलाकारों द्वारा बड़े ही रोचक प्रतुतियां दी जाती है। जिससे श्रद्धालू भजनों का रसपान करते हुवे झूम उठते है।
यहां आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु आते है। श्रद्धालुओं की संख्या हजारों की तादाद में रहती है। वही बताया की आस्था,धर्म, संस्कृति को सदैव जीवंत रखने के लिए हम सबको ऐसे पुनीत कार्य करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
तेजाजी महाराज की कृपा से कथा सफल हुई।
सभी क्षेत्रवासियों का सहयोग मिला।