News By- नितिन केसरवानी
नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर दी बधाई
भरवारी: भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री दीपचंद दिवाकर को काशी क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर गुरुवार को नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने सम्मानित किया। चक चमरूपुर स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दीपचंद दिवाकर को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि संगठन ने दीपचंद दिवाकर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर उन पर विश्वास जताया है। उन्हें उम्मीद है कि वह अपने लंबे राजनीतिक अनुभव, कार्यकुशलता और संगठनात्मक क्षमता के बल पर पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही अनुसूचित समाज के लोगों के बीच संगठन की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि दीपचंद दिवाकर अपने दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में एडवोकेट आशीष पासी, सुधीर वर्मा, लल्लू प्रसाद, उग्रसेन, सतीश कुमार, राजू पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।