IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार
ब्रेकिंग, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में 15 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कई को एडिशनल चार्ज भी दिया गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का स्थानंतरण (IAS Transfer) हुआ है। 31 अक्टूबर को तबादले को नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।
पंधारी यादव को प्रमुख सचिव ब्रह्मा सहायतित परियोजना के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पद पर वह बने रहेंगे। आईएएस अधिकारी योगेश कुमार को पीसीडीएफ का नया प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक पद पर कार्यरत हैं। पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे हैं आईएएस अधिकारी देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।

देश
राज्य
भोपाल
इंदौर
ग्वालियर
उज्जैन
जबलपुर
दुनिया
बिज़नेस
टेक
खेल
धर्म
लाइफस्टाइल
मनोरंजन
जॉब/वेकैंसी
IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार
Oct 31, 2026 05:31 pm IST
By
Manisha Kumari Pandey
एमपी ब्रेकिंग, उत्तर प्रदेश
Listen
Share
उत्तर प्रदेश में 15 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कई को एडिशनल चार्ज भी दिया गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer 2026
उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का स्थानंतरण (IAS Transfer) हुआ है। 31 अक्टूबर को तबादले को नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।
पंधारी यादव को प्रमुख सचिव ब्रह्मा सहायतित परियोजना के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पद पर वह बने रहेंगे। आईएएस अधिकारी योगेश कुमार को पीसीडीएफ का नया प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक पद पर कार्यरत हैं। पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे हैं आईएएस अधिकारी देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें
जेल का गेट खुलते ही आजम खान को ED ने घेरा, वकीलों से बहस के बाद गाड़ी में बैठाकर ले गई टीम
जेल का गेट खुलते ही आजम खान को ED ने घेरा, वकीलों से बहस के बाद गाड़ी में बैठाकर ले गई टीम
CM मोहन यादव बोले- लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे राहुल गांधी, भड़के उमंग सिंघार, कहा- सारी हदें पार कर चुके आप
CM मोहन यादव बोले- लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे राहुल गांधी, भड़के उमंग सिंघार, कहा- सारी हदें पार कर चुके आप
MP में अब ऑटो-मोड पर दिखेगी बसों की फिटनेस, मंत्री उदय प्रताप ने कहा- कंडम नीति पर भी हो रहा पुनर्विचार, सांदीपनी विद्यालयों पर कही बड़ी बात
MP में अब ऑटो-मोड पर दिखेगी बसों की फिटनेस, मंत्री उदय प्रताप ने कहा- कंडम नीति पर भी हो रहा पुनर्विचार, सांदीपनी विद्यालयों पर कही बड़ी बात
राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव बोले, उनके अनुभव का मध्य प्रदेश को मिलेगा लाभ
राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव बोले, उनके अनुभव का मध्य प्रदेश को मिलेगा लाभ
अमित कुमार सिंह पीसीडीएफ प्रबंध निदेशक को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) पद पर भेजा गया है। भूपेंद्र एस चौधरी प्रशासनिक सुधार सचिव को उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग के सचिव पद पर पर नियुक्त किया गया है।
झांसी के मंडलायुक्त बदले गए

झांसी मंडल के मंडलायुक्त पद की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी कृष्ण कुमार को सौंपी गई है, जो वर्तमान में सिंचाई एवं जल संसाधन के सचिव पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
कई आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
प्रवीण मिश्रा को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास नगर विकास निगम पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें निदेशक जनजाति विकास का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
चंद्र शेखर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर तैनात करते हुए प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हो। ‘
एम देवराज को अध्यक्ष राज्य सतर्कता आयोग पद पर भेजा गया है। वह प्रशासनाधिकरण-1 का अतिरिक्त प्रभाव भी संभालेंगे। प्रमुख सचिव समन्वय पद पर डॉ एमकेएस सुंदरम को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें परियोजना निदेशक यूपीडास्प पद का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।
आलोक कुमार-3 को वित्त प्रमुख सचिव और संस्थागत वित्त प्रमुख सचिव पद पर भेजा गया है। साथ ही उन्हें प्रमुख सचिव ब्रह्मा सहायक सहायतित परियोजना का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
अजय चौहान को मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभाव सौंपा गया है, जो वर्तमान में प्रमुख सचिव लोक निर्माण और मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा पद पर कार्यरत हैं।
आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन पद का अतिरिक्त प्रभाव भी संभालेंगे।
आलोक कुमार 2 को अवस्थापना एवं प्रौद्योगिकी विकास आयुक्त पद पर तैनात करते हुए पर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, अपर मुख्य सचिव एनआरआई और अध्यक्ष पिकअप का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे ग्रामीण एवं जलापूर्ति, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल के अपर मुख्य सचिव, ग्रामीण पेयजल मिशन के मिशन निदेशक, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के परियोजना निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्राइमस संदेश से शेरिल रश्मि साल्वी की रिपोर्ट