Breaking News in Primes

विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ सीधी जिले के चुरहट पहुंची पहली बार रेल, जिले वासियों में खुशी व उत्साह।

0 30

*विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ सीधी जिले के चुरहट पहुंची पहली बार रेल, जिले वासियों में खुशी व उत्साह।*

*चुरहट में आयोजित हुआ भव्य शुभारंभ कार्यक्रम, वर्चुअल जुड़े रहे मुख्यमंत्री व रेल मंत्री, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दुल्हन की तरह सजी मेमू को हरी झंडी दिखा किया रवाना*

 

*सम्भागीय ब्यूरो रीवा अरविंद सिंह परिहार*

 

विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में 24 अक्टूबर 2026 का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ। सतना-देवेंद्रनगर के 53 किलोमीटर तथा रीवा-चुरहट के 65 किलोमीटर रेलखंडों का भव्य शुभारंभ आज 24 अक्टूबर को सीधी जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र में किया गया। जहां से चुरहट-देवेंद्र नगर ट्रेन सेवा का शुभारंभ हुआ। पहली बार जिले के चुरहट पहुंची रेल से जिले वासियों में खुशी व उत्साह देखा गया। विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के इस विस्तार को विंध्य विकास के नए युग के रूप में देखा जा रहा है। सीधी जिले का रामपुर नैकिन-चुरहट क्षेत्र पहली बार रेल सेवा से जुडा है इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन का नया साधन मिलने के साथ व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जगी है।

 

चुरहट में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। वही उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा सहित अन्य

जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। नागौद से नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, सतना सांसद गणेश सिंह तथा नागौद विधायक नागेंद्र सिंह भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किये।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज विंध्य और बुंदेलखंड को नई रेल सेवा की सौगात मिली है, जिससे दीपावली की रौनक और बढ़ गई है। अब तक रेल सेवा से वंचित रहे क्षेत्र विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 541 किलोमीटर लंबी ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों को जोड़ेगी तथा विकास के नए अवसर खुलेंगे। खनिज संसाधनों से समृद्ध इस क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी से आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में रेल विकास के नए अवसर साकार हो रहे हैं। प्रदेश में 1.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं पर कार्य प्रगतिरत है। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, उद्योगों के नए अवसर विकसित होंगे तथा युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही, लोगों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच भी आसान होगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज विंध्य और बुंदेलखंड के लिए विकास की लाइफलाइन जुड़ने का दिन है। इस क्षेत्र के लोगों का रेल कनेक्टिविटी का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में दूरस्थ अंचलों तक सड़क नेटवर्क का विस्तार किया गया, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेलवे नेटवर्क का विस्तार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

*साकार हुआ वर्षों पुराना सपना–उप मुख्यमंत्री*

 

उप मुख्यमंत्री रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि आज वर्षों पुराने सपने साकार हुए आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। वर्ष 2016 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने जिस रेल परियोजना की नींव रखी थी, वह वर्ष 2026 में साकार हो रही है। यह रेल लाइन प्रदेश की ऊर्जाधानी सिंगरौली को रीवा और सतना के सीमेंट उद्योगों से जोड़ने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए औद्योगिक क्रांति, पर्यटन क्रांति और कृषि क्रांति आवश्यक हैं, जिनकी आधारशिला मजबूत अधोसंरचना होती है। विंध्य क्षेत्र में रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से विकास की नई संभावनाएं निर्मित हो रही हैं।

 

 

*जिले में लिखी जा रही विकास की गाथा–सांसद सीधी*

 

सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि आज जिले में विकास की गाथा लिखी जा रही है और हम सभी इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बन रहे हैं। लंबे इंतजार और निरंतर प्रयासों के बाद यह ऐतिहासिक अवसर आया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार दिसंबर 2026 तक रेल लाइन को सीधी तक तथा वर्ष 2028 तक सिंगरौली तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और शिक्षा के अवसरों का विस्तार होगा। स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को गति प्राप्त होगी। सांसद ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा पूर्व सांसदों के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

*दुल्हन की तरह सजा रवाना की गई मेमू, उपमुख्यमंत्री एवं सीधी- रीवा सांसद ने किया सफर*

 

पूर्व निर्धारित समय तिथि दिनांक अनुसार आज 24 अक्टूबर को देवेंद्र नगर से चलकर शाम 3 चुरहट पहुंचे मेमू ट्रेन को दुल्हन की तरह सजाकर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के साथ सीधी के भाजपा संगठन के पदाधिकारी प्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद सीधी डॉ राजेश मिश्रा, रीवा जनार्दन मिश्रा, जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान आम यात्रियों के साथ रीवा जिले के गोविंदगढ़ तक सफर कर खुशियां सुनाएं।

 

*जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों का रहा जमावड़ा*

 

सीधी जिले के चुरहट में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह, चुरहट के पूर्व विधायक शरदेंदु तिवारी, भाजपा संगठन के सीधी जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान,कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौम्या आनंद सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक व रेलवे के अधिकारीयों के साथ जिले के जनप्रतिनिधि ,गणमान्य नागरिक, एवं भारी संख्या में महिला- पुरुष,यूवा शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!