Breaking News in Primes

नगर परिषद की लापरवाही! बिना सेफ्टी उपकरणों के बिजली के खंभे पर काम कर रहे कर्मचारी, हादसे का खतरा

0 37

लोकेशन धामनोद

सवाददाता मोनु पटेल

 

 

नगर परिषद की लापरवाही! बिना सेफ्टी उपकरणों के बिजली के खंभे पर काम कर रहे कर्मचारी, हादसे का खतरा

 

 

धामनोद में नगर परिषद के विद्युत कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सामने आई तस्वीर में विद्युत कर्मचारी क्रेन की मदद से ऊंचाई पर खड़े होकर बिजली के खंभे पर काम करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आसपास बिजली के तार भी दिखाई दे रहै हैं, जबकि कर्मचारियों के पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण होने की स्थिति तस्वीर से स्पष्ट नहीं हो रही है।

 

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नगर परिषद द्वारा विद्युत कर्मचारियों से काम करवाते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं? बिजली के खंभों और ऊंचाई पर काम करना जोखिम भरा होता है। ऐसे कार्यों के दौरान हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, इंसुलेटेड दस्ताने तथा अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों के साथ बिजली की आपूर्ति सुरक्षित रूप से बंद करने जैसी सावधानियां बेहद जरूरी हैं।

कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?

 

यदि कर्मचारियों से बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के काम कराया जा रहा है, तो यह गंभीर लापरवाही का विषय है। किसी भी हादसे की स्थिति में कर्मचारी की जान पर बन सकती है। नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों को इस मामले का संज्ञान लेकर कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए।

सवाल यह है कि कर्मचारियों की जान की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारी कब ध्यान देंगे? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी, या समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएंगे?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!