Breaking News in Primes

रेत का मिट्टी मिलाकर विनष्टिकरण किया गया

0 4

रेत का मिट्टी मिलाकर विनष्टिकरण किया गया

गणेश केवट

शहडोल 10 अक्टूबर 2026:- जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने जानकारी दी है कि खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा आज तहसील गोहपारु एवं जैतपुर स्थित ग्राम लेदरा महुआटोला, चुहरी एवं रसमोहिनी क्षेत्र का मौका निरीक्षण किया गया l जिसमे ग्राम लेदारा महुआटोला स्थित कुनुक नदी के पास 5 अलग अलग स्थानों पर रेत खनिज का स्टॉक पाया गया है

 

उक्त सभी स्टॉक शासकीय भूमि पर रखा गया था l 5 अलग अलग स्थानों पर लगभग 250 घन मी. रेत भण्डारित पायी गयी l मौक़े पर उपस्थित लोगों से रेत भण्डारनकर्ताओ के बारे में पूछा गया l उनके द्वारा कोई जानकारी नहीं होना बताया l मौक़े पर मशीन की सहायता से रेत का मिट्टी मिलाकर विनष्टिकरण किया गया l

उक्त कार्यवाही सहा. खनि अधिकारी अभिषेक पटले के द्वारा थाना गोहपारु एवं खनिज अमले की उपस्थिति में किया गया l

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!