10 दिन तक चलेगा सारदेय नवरात्रि पर्व, गजानन (हाथी) पर सवार होकर आ रही मां दुर्गा।
जोर शोर से चल रही तैयारी कल 11 अक्टूबर को विराजमान होगी माता रानी।
*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
इस वर्ष का नवरात्रि पर्व कल11अक्टूबर रविवार से शुरू होगा। आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात करीब 7 बजे शुरू होकर जो 11 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर वं 11 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन होगा। इसी दिन मां शैलपुत्री की घटस्थापना पूजा की अर्चना की जाएगी रविवार से नवरात्रि शुरू होने के कारण धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा के हाथी गजानन पर सवार होकर आने का संयोग बन रहा है जिसे सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।तिथियों की विशेष स्थिति के कारण नवरात्रि 10 दिन तक चलेगी। अष्टमी तिथि दो दिन होने से नवमी 20 अक्टूबर तथा विजयादशमी 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
*इन रूपों में होगी मां दुर्गा की पूजा*

नवरात्रि में 11 अक्टूबर को मां शैलपुत्री, 12 को ब्रह्मचारिणी, 13 को चंद्रघंटा, 14 को कूष्मांडा, 15 स्कंदमाता, 16 को को कात्यायनी, 17 को कालरात्रि, 18 व 19 को महागौरी और 20 अक्टूबर को मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी।
मां दुर्गा की स्थापना की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। दुर्गा पंडालों के साथ जिले के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी प्रशासनिक स्तर से की जा रही है।