Breaking News in Primes

इमरान खान भारतीय पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

0 4

इमरान खान भारतीय पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

 

पत्रकार साथियों ने दी बधाई

 

 

बड़वानी। एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (AIJ) भारतीय पत्रकार संघ मध्यप्रदेश द्वारा पत्रकार इमरान खान को बड़वानी जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद रफीक खान द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र में इमरान खान की दीर्घकालीन पत्रकारिता अनुभव, पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्धता एवं सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

यह नियुक्ति संभागीय उपाध्यक्ष दिलावर खान के प्रस्ताव पर, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राजेंद्र देवराय के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू की सहमति से की गई है। संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि इमरान खान अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष इमरान खान ने नियुक्ति पर भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू सहित संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही पत्रकारों के हितों, अधिकारों, सम्मान एवं समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

 

इमरान खान की नियुक्ति पर राजपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष ठाकुर भूपेंद्र सिंह चौहान, रेवा की पुकार प्रधान संपादक अशोक बथमा, चंद्रशेखर करील, राजेश राठौर, नरेश रायक, प्रवीण सोनी, विजय निकुम, मनीष जैन, रवि चौधरी, आर आर प्रिंस, वीरेंद्र, बाशिंदे श्याम राठौर, जितेंद्र यादव, अब्दुल सत्तार खत्री, गुड्डू ठाकुर, राम गुप्ता, पुनीत सोनी, राहुल गुप्ता, आशीष घोष, संजय सुरानिया, नियाज मोहम्मद पायलेट, अंकुर गुप्ता, अशोक राठौड़, रिंकू खान, वसीम अकरम शेख, सहित संगठन के पदाधिकारियों, बड़वानी जिले के पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!