Breaking News in Primes

तृतीय दिवस में युवतियों को स्वास्थ जागरूकता चतुर्थ दिवस स्कूली बच्चों को कराया भोजन

0 19

लोकेशन धामनोद

 

 

*लायंस सेवा सप्ताह*

*तृतीय दिवस में युवतियों को स्वास्थ जागरूकता चतुर्थ दिवस स्कूली बच्चों को कराया भोजन*

 

धामनोद,,,,, लायंस संगठन द्वारा 2 अक्टूबर से चलाए जा रहे सेवा सप्ताह अंतर्गत तृतीय दिवस में शासकीय कन्या विद्यालय धामनोद की छात्राओं को मां नर्मदा अकादमी के ऑडिटोरियम में महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रियम पडिया द्वारा युवा अवस्था प्रारंभ होने पर जब हारमोंस में बदलाव आते हैं तो क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए भी और भी स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता पर व्याख्यान देकर हम अपने शरीर को संक्रमण एवं और बीमारियों से कैसे बचा सकते हैं

उसे पर व्याख्यान देकर समझाया साथ ही डॉक्टर पल्लवी पाटीदार पारीक ने दंत रोग एवं त्वचा रोग से कैसे बचे दांतों की नियमित सफाई कैसे करनी चाहिए जिससे दांतों में होने वाले रोगों से बचा जा सके त्वचा संबंधित सावधानियां एवं संक्रमण होने पर कैसे उसका निदान किया जाए इस संबंध में विस्तार से बताया वही सेवा सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर 5 अक्टूबर को शासकीय प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम रामपुर में कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों को खीर पूरी भजिए का भोजन करवाया इस अवसर पर लायन नरेंद्र तिवारी रीना नाहर,

शिवाकांत दाबड जितेंद्र भट्ट राकेश जैन विजय जैन डॉ प्रीति जैन रागिनी जायसवाल ज्योति पारीक, रजनी राठी कविता सोनी शीतल सोनी राजेश पारीक आदि लायन सदस्य उपस्थित रहे विद्यालय की ओर से सुजाता कोठारी ने बच्चों को स्वादिष्ट भोजन करने पर लायंस का आभार व्यक्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!