महात्मागांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर गूंजा सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश
महात्मागांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर गूंजा सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश
दैनिक
प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़
स्टेट हेडअजीमुदिन अंसारी
कोरिया जिले के बैकुंठपुर के अंतर्गत आने वाला नगर पंचायत पटना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों, त्याग, सादगी, सत्य और अहिंसा के विचारों को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारीलाल राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष परेश सिंह, नगर पंचायत पटना के नेता प्रतिपक्ष वसीम खान, सांसद प्रतिनिधि दीपक खत्री, विजय सिंह, नजीर अजहर, अशोक जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह, अनिल जायसवाल, राकेश सिंह, अमित पाण्डेय, ईश्वरदयाल सिंह, संतोष सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत है। जयंती समारोह केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके बताए आदर्शों को व्यवहार में उतारने का संकल्प लेने का दिन है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता, सद्भाव और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।