Breaking News in Primes

गांधी-शास्त्री जयंती पर ‘योगांजलि’ का भव्य आयोजन

0 4

गांधी-शास्त्री जयंती पर ‘योगांजलि’ का भव्य आयोजन

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानन्द पार्क, बाणगंगा में योगाचार्य शिवाकान्त शुक्ला द्वारा “योगांजलि – स्वच्छ तन, स्वच्छ मन, स्वच्छ भारत” थीम पर निशुल्क विशाल योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

 

बाणगंगा के स्वामी विवेकानन्द पार्क में आयोजित इस शिविर में लगभग 150 योग साधकों ने एक साथ योग कर दोनों महापुरुषों को योगांजलि अर्पित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश दिया।

 

योगाचार्य शिवाकान्त शुक्ला ने कहा – “गांधी जी ने हमें स्वच्छता का मंत्र दिया और शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का। स्वस्थ तन और मन से ही एक सशक्त भारत का निर्माण होगा, और योग ही उसका आधार है।”

शिविर में सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, आसन, प्राणायाम, ध्यान, ताली योग, हास्य योग और नशा मुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ ली गई। उपस्थित लोगों ने रोज योग करने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति और योगमय वातावरण बना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!