Breaking News in Primes

गणेश घाट बायपास पर वाहनों पर पत्थर फेंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0 76

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनु पटेल

 

गणेश घाट बायपास पर वाहनों पर पत्थर फेंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 

धामनोद। नया बायपास रोड स्थित गणेश घाट पर वाहनों पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ करने के मामले में धामनोद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 27 सितंबर 2026 की रात की बताई गई है।

पुलिस के अनुसार फरियादी योगेश पाटीदार की रिपोर्ट पर थाना धामनोद में अपराध क्रमांक 477/2026, धारा 125 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ग्राम कोठिडा, पटेलपुरा खुर्द, पलाशामाल एवं उतावली में ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए आरोपियों की तलाश की।

लगातार प्रयास और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकुट पिता कैलाश बुडकिया (25 वर्ष), निवासी कोठिडा पटेलपुरा तथा मनीष पिता दिनेश बुडकिया (19 वर्ष), निवासी कोठिडा पटेलपुरा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वाहन चालक उनके द्वारा वाहनों को रोकने पर वाहन नहीं रोकते थे, जिससे गुस्से में आकर उन्होंने वाहनों पर पत्थर फेंककर उन्हें फोड़ा था। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोषसिंह यादव, उपनिरीक्षक दुर्गाप्रसाद वैष्णव, आरक्षक मनीष राठौर, आरक्षक रविन्द्र जमरे सहित थाना धामनोद पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!