विधायक एवं राजा मड़वास करेंगे मोहन मार्ट का शुभारंभ।
सीधी/मझौली
क्षेत्र के प्रतिष्ठित आभूषणों के व्यापारी मझौली ब्लाक स्थित गीता ज्वेलर्स के मालिक मोहन सोनी द्वारा नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 15 चुवाही छादा के 100 मीटर अंदर मझौली रोड में कुंदन हीरो एजेंसी के सामने विशालकाय भवन निर्माण करा नए प्रतिष्ठान मोहन मार्ट (ऑल इन वन सुपरमार्ट)संचालित करने जा रहे हैं।

जिसका शुभारंभ कल 21 सितंबर 2026 दिन सोमवार को दोपहर 11 बजे धौहनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह टेकाम व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजा मड़वास अभ्युदय सिंह राज के मुख्य अतिथि में होने जा रहा है। मार्ट संचालक मोहन सोनी द्वारा क्षेत्रीय जनों को आमंत्रित किया जाकर अपील की गई है कि उक्त अवसर में सपरिवार पधार अपना आशीर्वाद प्रदान करें। ओपनिंग अवसर के खरीदारी पर विशेष उपहार रखा गया है।