HSGA के त्रैवार्षिक चुनाव जम्मू में सम्पन्न, गिरीश जुयाल बने अध्यक्ष
अरोड़ा, वनिता, रजनी, अवधेश, कालिता, श्रीवास्तव बने उपाध्यक्ष निर्वाचित कार्यकारिणी से मिले उपराज्यपाल
HSGA के त्रैवार्षिक चुनाव जम्मू में सम्पन्न, गिरीश जुयाल बने अध्यक्ष
अरोड़ा, वनिता, रजनी, अवधेश, कालिता, श्रीवास्तव बने उपाध्यक्ष
निर्वाचित कार्यकारिणी से मिले उपराज्यपाल
जम्मू । विश्व प्रसिद्ध संस्था हिंदुस्तान स्काउट व गाइड अपने आगामी तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु नये अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए पदाधिकारी का चयन किया। राष्ट्रीय परिषद् के सदस्यों ने एक तरफ मतदान में संस्था के नेतृत्व की आस्था गिरीश जुयाल को प्रदर्शित की। देश के 17 राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने मतदान में भाग लिया। राष्ट्रीय सभापति के नाते करुणाकर प्रधान ने अपनी दूसरी कार्यकाल का विश्वास सदस्यों से प्राप्त किया।
सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कार्यकारिणी अध्यक्ष करुणाकर प्रधान ने विश्वास जताया कि अगले तीन वर्षों में संस्था को चौतरफा विकास के लिए अहम भूमिका का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त के नाते पुनर्निर्वाचित मधुसूदन गुप्ता जी ने देश के हर कोने से आए मतदाता सदस्यों को चुनावी चर्चा में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया।
इससे पहले 2023 में बनारस के चुनाव में नर्सिंग मेंगजी राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। इनके साथ संघ प्रचारक की पृष्ठभूमि की गिरीश जुयाल ने सफलतापूर्वक राष्ट्रीय सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे।
भारत सरकार के युवा व क्रीड़ा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड्स को सरकारी अधिकारी के आलोक में अपना चुनाव संपन्न करना होता है। भारत सरकार के युवा मामले मंत्रालय के राज्य निदेशक (जम्मू कश्मीर) व बिहार के शिक्षा विभाग के अधिकारी सुनील श्रीवास्तव चुनाव पर्यवेक्षक के नाते शामिल रहे। जम्मू में अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न चुनाव में संस्था के राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता अतुल गौतम व रागिनी शर्मा के साथ मतदान प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी बने।
राष्ट्रीय प्रशिक्षण आयुक्त यतेंद्र कुमार सक्सेना ने चुनाव प्रक्रिया को सक्रियता और सफलतापूर्वक निष्पादन में अहम भूमिका निभाई।
चुनाव परिणाम के बाद सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने उपराज्यपाल से औपचारिक मुलाकात भी की।
राजस्थान इकाई राज्य सचिव विजय वर्मा ने नए नेतृत्व के चुने जाने को संस्था के लिए लोकतंत्र की जीत बताया। मध्य प्रदेश राज्य ईकाई सचिव मनीष राठौड़ ने परिणाम को संगठन के लिए उत्साह जनक कहा। हिमाचल राज्य ईकाई सचिव सुरेश साखियांन, आंध्र प्रदेश राज्य सचिव चंद्रमौलि, उत्तराखंड राज्य सचिव सोनी राणा, पश्चिम बंगाल राज्य सचिव चंदा बर्मन, उत्तर प्रदेश राज्य सचिव सुधांशु कुलश्रेष्ठ, तेलंगाना नोडल ऑफिसर महेंद्र कुमार, उड़ीसा राज्य सचिव कुरुक्षेत्र, रेलवे राज्य सचिव प्रांजल बर्मन, हरियाणा राज्य सचिव चैन सिंह तथा महाराष्ट्र राज्य सचिव पंकज चौराघडे समयानुसार संपन्न कराने पर हर्ष व्यक्त किया।
विगत तीन वर्षों से स्काउटिंग क्षेत्र में योगदान दे रहे उपाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने अनुशासन अनुपालन वाली संस्था में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करना सदस्यों में पाया। तमिलनाडु निवासी नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. एम.रजनी ने सदस्यों का आभार करते हुए आगामी कार्यकाल में विस्तार को गति दी जाएगी। उपाध्यक्ष निर्वाचित असम के दीपक कलिता, जम्मू निवासी वनिता शर्मा और उत्तर प्रदेश के अवधेश शर्मा ने सदस्यों के समर्थन पर आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय परिषद एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संयुक्त बैठक में राष्ट्रीय सभापति डॉ. करुणाकर प्रधान ने अध्यक्ष गिरीश जुयाल की उपस्थिति में राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त से चर्चा कर कार्यकारिणी द्वारा डॉ. वेद प्रकाश सिंह को महासचिव एवं डॉ. अतुल कुमार संयुक्त सचिव (वरिष्ठ) तथा ममता चौहान संयुक्त सचिव( गाइड्स) के लिए पुनः तीन त्रैवार्षिक कार्यकाल के लिए नियुक्त प्रदान की।
राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ सभा विसर्जित हुई।