Breaking News in Primes

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाया

0 14

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ एवं ‘समर्पण दिवस’ के अंतर्गत बृहस्पतिवार को नगर अध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारीओ के साथ पल्हाना गंगाघाट व पक्का तालाब, मूरतगंज परिसर में स्वच्छता श्रमदान किया गया।

नगर अध्यक्ष कविता पासी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का काम नहीं है, बल्कि इसे हमें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।सेवा ही संगठन’ और ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संकल्प को साकार करते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाएं,आइए स्वच्छता और सही पोषण को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।इस दौरान अनुसूचित मौर्चा के जिला संयोजक भैय्यन पासी,मंडल अध्यक्ष मूरतगंज राम प्रकाश पटेल, सभासद सुरेंद्र सिंह, शादाब सिद्दीकी एवं ब्रांड एंबेसडर भरवारी रोशनी देवी सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!