घर-घर गूंजे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे, लक्ष्मी गणेश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
धामनोद। नगर में गणेश उत्सव को लेकर चारों ओर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। घर-घर एवं गलियों में “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारे गूंज रहे हैं। जवाहर मार्ग स्थित लक्ष्मी गणेश मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है, जहां भगवान गणेश के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।
मंदिर में सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण बना हुआ है।
गणेश उत्सव के अवसर पर लक्ष्मी गणेश मंदिर में विशेष एवं मनमोहक साज-सज्जा की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जयकारों, भजनों और गणपति की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं से पूरा जवाहर मार्ग भक्तिमय वातावरण में रंग गया है।
गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के बीच नगरवासी उत्साह और श्रद्धा के साथ गणेश उत्सव मना रहे हैं।