Breaking News in Primes

तलवार और चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0 41

लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल

तलवार और चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

धामनोद पुलिस की कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त तलवार व डंडा जब्त

धामनोद। थाना धामनोद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार लोहे की तलवार एवं लकड़ी का डंडा भी जब्त किया है। मामले के दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार फरियादी दीपांशु वर्मा निवासी सुन्द्रेल ने 4 अगस्त 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रात करीब 8 बजे अपने मौसी के लड़के दीपक वर्मा के साथ घर पर था। इसी दौरान आरोपियों ने कथित रूप से जान से मारने की नियत से तलवार और चाकुओं से प्राणघातक हमला कर दिया।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना धामनोद में अपराध क्रमांक 373/2026 धारा 296(बी), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना में घायल लोगों का अस्पताल में उपचार कराया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों संतोष पिता सखराम मेवाड़े (44 वर्ष) निवासी कहार मोहल्ला, सुन्द्रेल तथा नाना उर्फ रवि पिता छगनलाल मेवाड़े (39 वर्ष) निवासी कहार मोहल्ला, सुन्द्रेल को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की धारदार तलवार एवं एक लकड़ी का डंडा जब्त क�

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!