पांड में चल रही भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भंडारा कल 13 अगस्त को। 
सीधी/मझौली
जनपद पंचायत क्षेत्र मझौली के पांड निवास शुक्ला परिवार के श्रेष्ठ सेवा निवृत्त प्राचार्य स्वर्गीय पंडित रामराज शुक्ला की पुण्य स्मृति में वार्षिक श्राद्ध तथा सद्गति की कामना को लेकर परिवार जनों द्वारा साप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 3 अगस्त से गृह निवास पांड में संपन्न कराया गया जहां कथा व्यास परम पूज्य आराध्य सद्गुरु श्री अंबिका प्रसाद शुक्ला के मुखारविंद से कथा का संचार किया गया जिसका समापन हवन पूजन सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष कथा पाठ के साथ किया गया। आज 12 अगस्त को वार्षिक श्राद्ध ब्राह्मण भोज संपन्न उपरांत कल 13 अगस्त 2026 को महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा। आयोजक शुक्ला परिवार डॉ रामानंद शुक्ला, पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मझौली एड.सुधींद्र शुक्ला, विवेकानंद शुक्ला आदि के द्वारा क्षेत्रीय जनों से भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।