Breaking News in Primes

भारतीय युवा कांग्रेस का 66वां स्थापना दिवस घोड़ाडोंगरी युवा कांग्रेस ने वृक्षारोपण कर भारत को नफरत महंगाई से बचने की शपथ ली

0 23

भारतीय युवा कांग्रेस का 66वां स्थापना दिवस घोड़ाडोंगरी युवा कांग्रेस ने वृक्षारोपण कर भारत को नफरत महंगाई से बचने की शपथ ली
भारतीय युवा कांग्रेस का 66 व स्थापना दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस पर घोड़ाडोंगरी युवा कांग्रेस द्वारा मोक्षधाम घोड़ाडोंगरी में वृक्षारोपण कर नफरत महंगाई से बचने की शपथ ली युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर घोड़ाडोंगरी युवा ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश भोरवंशी ने कहा
यह संगठन देश के करोड़ों युवाओं की आवाज़ है — जिसने संघर्ष के दौर में भी सेवा और समर्पण की भावना को कभी कमज़ोर नहीं होने दिया। आज हम उन सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नमन करते हैं, जो जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में दिन-रात जुटे रहते हैं।


मुझे गर्व है कि मुझे इसी संगठन में काम करने का अवसर मिला। भारतीय युवा कांग्रेस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसने मुझे सेवा का मार्ग दिखाया और नेतृत्व की पहली सीढ़ी दी। युवा शक्ति, सेवा, संघर्ष और समर्पण की पहचान भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत सोनू खनूजा ,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश भोरवंशी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल इवने,मंडलम अध्यक्ष दिलीप यादव जी पार्षद योगेश कावड़े, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदकिशोर ऊईके, राजेश राजपूत, संतोष उइके जी, एवं युवा कांग्रेस साथी मुकेश मोहबिया, शुभम साहू, यश साहू , आदर्श राजपूत,रोहित इवने ,आयुष यादव, रोहित सलाम, मोटू यादव, राज सलाम, रिंकेश धुर्वे, नितेश तुमडाम , ओम पवार, राम तुमडाम, अजय सलाम,साहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!