मृतक अभयराज सिंह के घर पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष,शोक संवेदना करते हुए भावुक।
सीधी/मझौली
अपने पिता स्वर्गीय लाल रामपाल सिंह के पद चिन्हों पर चलते हुए क्षेत्र, जिले व प्रदेश भर में अपनी अलग पहचान बनाए रखने वाले मझौली वार्ड क्रमांक 11 निवासी अभयराज सिंह बाघेल “भइया” की मृत्यु गंभीर बीमारी के कारण 76 वर्ष की उम्र में दिल्ली के जानी मानी हास्पिटल एम्स में उपचार के दौरान विगत 3 अगस्त को हो गई थी जिनके पार्थिव शरीर को गृह निवास मझौली लाया गया। जिनका दाह संस्कार 4 अगस्त को झमाझम बारिश के बीच किया गया जहां पर लोगों का जन सैलाब उमड़ा देखा गया।दाह संस्कार में पूर्व एवं प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष सीधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिंतामणि तिवारी ताला, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आनंद सिंह , मदन मोहन तिवारी, सुधींद्र शुक्ला, रामकुमार सिंह,नागेंद्र सिंह कन्हाई, व्यंकटरमण सिंह चंदेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मझौली लवकेश सिंह गहरवार, मंडल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी,सहित जिले भर के शुभचिंतक गणमान्य जन भारी संख्या में शामिल रहे।


वहीं भोपाल से आगमन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया 5 अगस्त को जिले व क्षेत्रीय नेताओं शुभचिंतकों के साथ मृतक के घर पहुंच गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार जनों से मुलाक़ात कर दुख सहन के लिए ढांढस बंधाते हुए मृतक के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। उन्होंने आत्मिक संबंध को लेकर कई सस्मरण साझा करते हुए भावुक हो गए।


बताते चले की मृतक के पिता स्वर्गीय लाल रामपाल सिंह बाघेल से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के पिता पिता पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह से गहरा संबंध था। इसी कड़ी को कायम रखते हुए मृतक अभयराज सिंह भइया पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक से अपना संबंध बनाए रखें हुए थे। शायद यही कारण था कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावुक हो उठे।