मंदसौर भर्ती घोटाला: 66 पदों की जगह 318 नियुक्तियां, सीएमएचओ डॉ. गोविंद सिंह चौहान निलंबित
आउटसोर्स भर्ती में बड़ा खेल! एजेंसी के लेटरहेड पर बांटे गए नियुक्ति पत्र, जांच में कई गंभीर खुलासे
मंदसौर भर्ती घोटाला: 66 पदों की जगह 318 नियुक्तियां, सीएमएचओ डॉ. गोविंद सिंह चौहान निलंबित
आउटसोर्स भर्ती में बड़ा खेल! एजेंसी के लेटरहेड पर बांटे गए नियुक्ति पत्र, जांच में कई गंभीर खुलासे
मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में स्वास्थ्य विभाग की आउटसोर्स भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि 66 स्वीकृत मल्टी टास्क वर्कर पदों के विरुद्ध कथित रूप से 318 लोगों को नियुक्ति दे दी गई। जांच में सामने आया कि कई नियुक्ति आदेश केवल आउटसोर्स एजेंसी के लेटरहेड पर जारी किए गए, जबकि संबंधित कर्मचारियों का नाम विभागीय रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. गोविंद सिंह चौहान को निलंबित कर दिया गया है।
जांच के अनुसार वर्ष 2025 में राज्य सरकार ने जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में केवल 66 आउटसोर्स मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती की अनुमति दी थी, लेकिन कथित रूप से निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक नियुक्तियां कर दी गईं। अतिरिक्त भर्ती के लिए शासन से अनुमति नहीं ली गई और न ही वेतन भुगतान का स्पष्ट प्रावधान किया गया। जांच में सीएमएचओ के भतीजे जयदीप की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में पैसों के लेनदेन की शिकायतें मिली हैं। मामले की जांच जारी है और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।